‘महीने का 1.5 लाख कमाता हूं!’ दिल्ली के छोले-कुलचे वाले की कमाई सुन दंग रह गई कॉर्पोरेट वर्किंग लड़की, वीडियो हुआ Viral

दिल्ली में छोले-कुलचे बेचने वाले वेंडर की महीने की 1.5 लाख रुपये कमाई सुन एक युवती हैरान रह गई। भारी सोने की चेन पहने वेंडर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने कॉर्पोरेट जॉब करने वालों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 22 July 2026, 4:07 PM IST
google-preferred

New Delhi: दिल्ली की सड़कों पर ठेला लगाने वालों की असली कमाई कितनी होती है? अगर आप सोचते हैं कि स्ट्रीट वेंडर कम कमाते हैं, तो यह खबर आपकी सोच पूरी तरह बदल देगी।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दिल्ली के एक छोले-कुलचे वाले ने अपनी रोजाना की कमाई का ऐसा खुलासा किया, जिसे सुनकर 9 से 5 की नौकरी करने वाले कॉर्पोरेट कर्मचारी भी सोच में पड़ गए हैं।

गले में सोने की चेन और रोजाना 5 हजार की कमाई का राज

इस वायरल वीडियो को कोमल नेगी नाम की युवती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो की शुरुआत में ही ध्यान खींचता है स्ट्रीट वेंडर के गले में लटकता भारी-भरकम सोने का हार।

हजारों फीट ऊपर हवा में गूंजी ‘छात्र आंदोलन’ की आवाज! फ्लाइट में अचानक खड़े होकर शख्स ने की अनोखी अपील, वीडियो वायरल

जब युवती ने कौतूहलवश वेंडर से उसकी कमाई के बारे में पूछा, तो उसने बड़े ही बेबाक अंदाज में बताया कि वह हर महीने करीब डेढ़ लाख (1.5 Lakh) रुपये आसानी से कमा लेता है। यानी उसकी रोजाना की गल्ला बिक्री लगभग 5,000 रुपये है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Komalnegi🦋 (@bykomal_raw)

लड़की ने दिया पार्टनर बनने का ऑफर

छोले-कुलचे वाले का यह जवाब सुनते ही युवती का मुंह खुला का खुला रह गया। अपनी कम सैलरी पर चुटकी लेते हुए उसने वेंडर से कहा कि "मेरी सैलरी तो आपको बताने के लायक भी नहीं है!"

इसके बाद उसने मुस्कुराते हुए वेंडर को तुरंत बिजनेस पार्टनर बनने का ऑफर दे डाला और कहा कि "बगल में थोड़ी जगह खाली है, क्या मैं भी अपना ठेला लगा लूं? मुझे तो छोले-कुलचे बनाना भी आता है!"

गर्मी का ऐसा तोड़ कि दुनिया रह गई दंग, बंद कमरे का दरवाजा खुला तो सामने आया सच, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

वीडियो के सामने आते ही इंटरनेट पर एक नई बहस छिड़ गई है। लोग लगातार कमेंट्स कर कह रहे हैं कि डिग्री और बड़ी-बड़ी नौकरियों से ज्यादा फायदा अब अपने छोटे बिजनेस या स्ट्रीट वेंडिंग में दिख रहा है। कोमल ने कैप्शन में लिखा कि जो लोग सोचते हैं कि रेहड़ी लगाने से क्या होगा, वे इस वीडियो को देखकर अपनी सोच बदल लें।

Location :  New Delhi

Published :  22 July 2026, 4:07 PM IST

Advertisement