हिंदी
आबकारी अधिकारी की मेहरबानी से नियम हुए बेअसर? (Img: Dynamite News)
Maharajganj: महराजगंज जिले के कोल्हुई क्षेत्र में संचालित कम्पोजिट शराब की दुकानों को लेकर नया विवाद सामने आया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि आबकारी विभाग की कथित लापरवाही के चलते शासन के नियमों की अनदेखी कर शराब दुकानों का संचालन किया जा रहा है। मामला सामने आने के बाद विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कोल्हुई-लोटन मार्ग स्थित शांतिनगर चौराहे के पास संचालित कम्पोजिट शराब की दुकान स्टेट हाईवे से महज 60 से 70 मीटर की दूरी पर स्थित है। आरोप है कि निर्धारित मानकों के अनुसार इतनी कम दूरी पर शराब दुकान संचालित नहीं की जा सकती। इसके बावजूद दुकान का संचालन जारी रहने से विभागीय निगरानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
बारिश में हेलमेट की बदबू कर रही है परेशान? ऐसे करें पैड की सफाई, हमेशा रहेगा बिल्कुल फ्रेश
विवाद का दूसरा बड़ा पहलू दुकान के स्थान को लेकर है। आरोप है कि नवसृजित कम्पोजिट शराब दुकान का आवंटन सोनाबंदी ग्राम सभा के नाम पर हुआ, लेकिन उसका संचालन गोपालपुर में किया जा रहा है। यदि जांच में यह आरोप सही पाए जाते हैं तो यह आबकारी नियमों के गंभीर उल्लंघन का मामला बन सकता है।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे आबकारी विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
आबकारी इंस्पेक्टर पुंकेश सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। यदि जांच में नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Location : Maharajganj
Published : 22 July 2026, 4:33 PM IST