कब जागेगा विभाग? मौत को दावत देता सरकारी पशु चिकित्सालय, जर्जर भवन में जान जोखिम में डाल रहे डॉक्टर

राजकीय पशु चिकित्सालय का जर्जर भवन अब सिर्फ बदहाली की कहानी नहीं, बल्कि विभागीय लापरवाही का बड़ा उदाहरण बन गया है। भवन की दीवारों में गहरी दरारें, उखड़ता प्लास्टर और टपकती छत के बीच डॉक्टर व कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर ड्यूटी करने को मजबूर हैं।

Maharajganj: चौक बाजार स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय का जर्जर भवन अब सिर्फ बदहाली की कहानी नहीं, बल्कि विभागीय लापरवाही का बड़ा उदाहरण बन गया है। भवन की दीवारों में गहरी दरारें, उखड़ता प्लास्टर और टपकती छत के बीच डॉक्टर व कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर ड्यूटी करने को मजबूर हैं। इसके बावजूद भवन के पुनर्निर्माण या मरम्मत को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

बारिश में बदतर हुई भवन की स्थिति

बरसात के मौसम में भवन की स्थिति और अधिक खतरनाक हो गई है। छत से लगातार पानी टपक रहा है, दीवारों में सीलन भर चुकी है और कमजोर हो चुका ढांचा कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। चिकित्सकों के रहने की व्यवस्था भी इसी भवन में होने से उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं

ये भी पढ़ें- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर मिर्जापुर में भड़के सपा कार्यकर्ता, कई हिरासत में और कई नेताओं को किया नजरबंद

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जर्जर भवन की जानकारी संबंधित अधिकारियों, विशेषकर जिला पशु चिकित्साधिकारी, को लंबे समय से है, लेकिन अब तक समस्या के समाधान के लिए प्रभावी पहल नहीं की गई। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते भवन की मरम्मत या पुनर्निर्माण नहीं कराया गया और कोई हादसा हो गया, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की होगी।

ये भी पढ़ें- Mainpuri News: ‘छात्रों पर लाठी, सांसदों की गिरफ्तारी और 2027 की लड़ाई’… रामआसरे विश्वकर्मा ने बीजेपी पर बोला बड़ा हमला

डॉक्टर और कर्मचारियों की बढ़ी मुसीबत

जर्जर भवन का असर पशुपालकों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ रहा है। असुरक्षित माहौल में डॉक्टरों और कर्मचारियों के लिए बेहतर सेवाएं देना मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे में पशुपालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Location :  Maharajganj

Published :  22 July 2026, 4:33 PM IST

Related News

Advertisement