पटाखों ने मचाई तबाही: बुलंदशहर के पशु चिकित्सालय में भीषण आग, सीरिंज भंडार जलकर राख, जानें कैसे लगी आग
बुलंदशहर के कोतवाली नगर स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय में सीरेंज के भंडार में आग लग गई। दीपावली पर छोड़े गए पटाखों की चिंगारी से आग लगी। फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पाया। इस घटना में सीरेंज का बड़ा हिस्सा जलकर नष्ट हो गया।