Mainpuri News: ‘छात्रों पर लाठी, सांसदों की गिरफ्तारी और 2027 की लड़ाई’… रामआसरे विश्वकर्मा ने बीजेपी पर बोला बड़ा हमला

मैनपुरी पहुंचे समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्य मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने छात्र आंदोलन, जंतर-मंतर प्रदर्शन, पीडीए जनसंवाद और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए सरकार पर तानाशाही और बेईमानी की राजनीति करने का आरोप लगाया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 22 July 2026, 3:49 PM IST
google-preferred

Mainpuri: मैनपुरी पहुंचे समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्य मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छात्र अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे और संसद तक अपनी आवाज पहुंचाना चाहते थे, लेकिन सरकार ने उनकी बात सुनने के बजाय पुलिस कार्रवाई का रास्ता अपनाया।

'नीट मामले के दोषियों पर कार्रवाई हो'

रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि छात्रों की मुख्य मांग है कि नीट परीक्षा में गड़बड़ी के दोषियों को गिरफ्तार किया जाए, शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें और सभी प्रतियोगी परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता से कराई जाएं। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार को इन मांगों को मानने में आखिर क्या दिक्कत है।

अखिलेश और डिंपल यादव का किया जिक्र

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने छात्रों का खुलकर समर्थन किया। आरोप लगाया कि जब सपा सांसद छात्रों को न्याय दिलाने के लिए प्रधानमंत्री आवास की ओर गए तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं डिंपल यादव को भी जंतर-मंतर पहुंचने पर पुलिस ने रोककर थाने में बैठाया और प्रदर्शन के दौरान कई छात्र घायल हुए।

ई-बाइक सेगमेंट में तहलका मचाने आ रही बजाज, जानिए भारत में कब लॉन्च होगी नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल

पीडीए जनसंवाद का बताया उद्देश्य

रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि पार्टी पूरे प्रदेश में पीडीए जनसंवाद अभियान चला रही है। इसका उद्देश्य पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी धर्म और हिंदू-मुस्लिम की राजनीति कर जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटका रही है।

लोकतंत्र पर पहरा है! दिल्ली की कार्रवाई का असर बदायूं तक, पुलिस की निगरानी में सपा नेता

2027 चुनाव पर भी साधा निशाना

बीजेपी के 2027 में फिर सरकार बनाने के दावे पर उन्होंने कहा कि जनता अब सब समझ चुकी है। उनके मुताबिक, उत्तर प्रदेश में इस बार लोग धर्म और जाति की राजनीति के बजाय विकास और न्याय के मुद्दे पर मतदान करेंगे। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी जनता के समर्थन से सरकार बनाएगी।

Location :  Mainpuri

Published :  22 July 2026, 3:49 PM IST

Related News

Advertisement