हिंदी
ई-बाइक सेगमेंट में तहलका मचाने आ रही बजाज (सोर्स-Pinterest)
New Delhi: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) का क्रेज जिस तेजी से चढ़ रहा है, उसने देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनियों को अपनी रणनीतियां बदलने पर मजबूर कर दिया है। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और पर्यावरण के प्रति बढ़ती जागरूकता के बीच इलेक्ट्रिक दो-पहिया वाहनों की मांग में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। ग्राहकों के इसी बदलते रुख को भुनाने के लिए अब देश की दिग्गज ऑटो कंपनी बजाज (Bajaj) भी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में उतरने की कमर कस चुकी है।
बजाज ऑटो ने आधिकारिक तौर पर यह संकेत दे दिया है कि वह भारतीय बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च करने की योजना पर तेजी से काम कर रही है। वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही की रिपोर्ट जारी करते हुए कंपनी ने इस बात की पुष्टि की है।
अगर आप भी इस ई-बाइक का इंतजार कर रहे हैं, तो आपको थोड़ा सब्र करना होगा। बजाज की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, कंपनी भारत में 2028 तक अपनी नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर सकती है। आगामी एक से दो वर्षों के भीतर इस नए प्रॉडक्ट को लेकर कंपनी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देगी।
यह भी पढ़ें-Auto News: Yamaha ने भारत में लॉन्च किया पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स और कीमत
फिलहाल कंपनी ने इस बात से पर्दा नहीं उठाया है कि इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की रेंज, बैटरी क्षमता या टॉप-स्पीड क्या होगी। बजाज ने इस आगामी ई-बाइक के फीचर्स और तकनीकी जानकारी को अभी पूरी तरह से गुप्त रखा है। हालांकि, माना जा रहा है कि कंपनी इसे भारतीय सड़कों और ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक मजबूत और किफायती विकल्प के रूप में पेश करेगी।
इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के साथ-साथ बजाज अपने मौजूदा इलेक्ट्रिक स्कूटर 'चेतक (Chetak Electric)' को भी नजरअंदाज नहीं कर रही है। कंपनी का ध्यान चेतक इलेक्ट्रिक को लगातार अपडेट करने पर है-
ज्यादा रेंज: नए अपडेटेड वर्जन में पहले से बेहतर ड्राइविंग रेंज मिलने की उम्मीद है।
एडवांस फीचर्स: ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए इसमें कई नए और आधुनिक फीचर्स जोड़े जा सकते हैं।
यह बी पढ़ें-Auto News: SUV के दौर में भी सेडान की वापसी, जानें पिछले साल कितनी हुई इस कार की बिक्री
बजाज केवल इलेक्ट्रिक वाहनों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अपने सबसे लोकप्रिय पेट्रोल वेरिएंट्स (ICE) पर भी पूरा ध्यान दे रही है।
कंपनी अपनी सबसे सफल बाइक सीरीज पल्सर (Pulsar) के 125cc से लेकर 160cc सेगमेंट वाले मॉडल्स में नए अपडेट्स देने की तैयारी में है। इसका मतलब है कि आने वाले समय में ग्राहकों को बजाज की ओर से इलेक्ट्रिक और पेट्रोल, दोनों ही सेगमेंट्स में नए और बेहतर विकल्प देखने को मिलेंगे।
Location : New Delhi
Published : 22 July 2026, 3:25 PM IST