अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर मिर्जापुर में भड़के सपा कार्यकर्ता, कई हिरासत में और कई नेताओं को किया नजरबंद

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद मिर्जापुर का सियासी माहौल अचानक गरमा गया। आखिर ऐसा क्या हुआ कि विरोध प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई कर दी?

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 22 July 2026, 4:24 PM IST
google-preferred

Mirzapur: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जंतर-मंतर पर हुई गिरफ्तारी के विरोध में मिर्जापुर में सपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा खुलकर सामने आया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सपा कार्यालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन की तैयारी करने लगे। हालांकि, जिला प्रशासन पहले से पूरी तरह सतर्क था।

सपा कार्यालय के बाहर पुलिस तैनात

प्रशासन की मुस्तैदी के चलते पुलिस बल पहले ही सपा कार्यालय पर तैनात कर दिया गया था। जैसे ही कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए आगे बढ़ने लगे, पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को मौके से हिरासत में ले लिया। वहीं पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया गया ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न पैदा हो।

ये भी पढ़ें- Mainpuri News: ‘छात्रों पर लाठी, सांसदों की गिरफ्तारी और 2027 की लड़ाई’… रामआसरे विश्वकर्मा ने बीजेपी पर बोला बड़ा हमला

इस कार्रवाई के बाद कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिली। हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। "जिंदाबाद" और "मुर्दाबाद" के नारों से सपा कार्यालय और आसपास का इलाका गूंज उठा। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने का अधिकार भी उनसे छीना जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Hamirpur: गले में जंजीर डालकर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, सरकार को दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

सपा कार्यालय के बाहर और भीतर पुलिस की भारी मौजूदगी रही। पुलिस प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए रहा और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार दिखाई दिया। दूसरी ओर, कार्यकर्ता सरकार की कार्यशैली का विरोध करते हुए अपना आक्रोश जताते रहे।

Location :  Mirzapur

Published :  22 July 2026, 4:24 PM IST

Advertisement