प्रेमानंद महाराज के प्रति आस्था ऐसी… कीचड़ भरे रास्ते पर भी नंगे पांव चल पड़े विराट-अनुष्का

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा गुरु पूर्णिमा से पहले वृंदावन पहुंचे। दोनों ने बारिश और कीचड़ के बीच नंगे पांव प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज के आश्रम जाकर आशीर्वाद लिया। करीब एक घंटे तक आश्रम में समय बिताने के बाद दोनों ने महाराज के गुरु के आश्रम में भी दर्शन किए।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 22 July 2026, 4:21 PM IST
google-preferred

Agra: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बुधवार को वृंदावन पहुंचे। दोनों ने यमुना किनारे स्थित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज के आश्रम में पहुंचकर दर्शन किए और संत का आशीर्वाद लिया। उनके इस आध्यात्मिक दौरे की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

कीचड़ भरे रास्ते पर नंगे पांव पहुंचे दंपति

लगातार बारिश के कारण आश्रम तक जाने वाला रास्ता पूरी तरह कीचड़ से भर गया था। इसके बावजूद विराट और अनुष्का ने वाहन छोड़कर नंगे पांव ही आश्रम तक पैदल जाने का फैसला किया। इस दौरान विराट ने रास्ते में अनुष्का का हाथ थामे रखा और दोनों सादगी के साथ आश्रम पहुंचे। यह दृश्य वहां मौजूद श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बन गया।

करीब एक घंटे तक आश्रम में रहे

आश्रम पहुंचने पर संत प्रेमानंद महाराज के शिष्यों ने दोनों का पारंपरिक स्वागत किया। विराट और अनुष्का ने करीब एक घंटे तक आश्रम में समय बिताया, संत से आशीर्वाद लिया और आध्यात्मिक चर्चा में शामिल हुए। बाहर निकलते समय विराट के माथे पर चंदन का तिलक और हाथ में प्रसाद दिखाई दिया।

Mainpuri News: ‘छात्रों पर लाठी, सांसदों की गिरफ्तारी और 2027 की लड़ाई’… रामआसरे विश्वकर्मा ने बीजेपी पर बोला बड़ा हमला

गुरु के आश्रम में भी टेका माथा

प्रेमानंद महाराज के दर्शन के बाद दोनों लगभग 150 मीटर दूर स्थित उनके गुरु हित गोविंद शरण महाराज के आश्रम भी पहुंचे। वहां उन्होंने श्रद्धा के साथ शीश नवाया और आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनों का यह दौरा पूरी तरह आध्यात्मिक रहा।

Hamirpur: गले में जंजीर डालकर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, सरकार को दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

गुरु पूर्णिमा से पहले क्यों पहुंचे?

बताया जा रहा है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा गुरु पूर्णिमा से पहले गुरु पूजन और आशीर्वाद लेने के उद्देश्य से वृंदावन पहुंचे थे। इससे पहले भी यह दंपति कई बार प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर चुका है। उनके इस दौरे को आस्था और आध्यात्मिक जुड़ाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

Location :  Agra

Published :  22 July 2026, 4:21 PM IST

Advertisement