प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने के लिए धन लेने के आरोपों को विराट कोहली ने झूठा बताया

प्रेमानंद महाराज के वृंदावन स्थित आश्रम को लेकर विराट कोहली के नाम से किए गए 5 करोड़ रुपये के दावे पर अब उनकी टीम ने सफाई दी है। कोहली के प्रवक्ता ने आरोपों को पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद बताया। यह मामला आश्रम के एक शिष्य की मौत के बाद उठे विवाद के बीच सामने आया था।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 7 October 2026, 3:29 PM IST
google-preferred

New Delhi: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के राधा केली कुंज आश्रम को लेकर चल रहे विवाद के बीच विराट कोहली के नाम से किए गए एक दावे पर अब उनकी टीम ने प्रतिक्रिया दी है। कोहली के प्रवक्ता ने साफ किया है कि आश्रम जाने के लिए उन्हें 5 करोड़ रुपये दिए जाने की बात पूरी तरह झूठी और बेबुनियाद है।

दरअसल, श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष फलाहारी महाराज ने दावा किया था कि विराट कोहली को प्रेमानंद महाराज के आश्रम में आने के लिए 5 करोड़ रुपये दिए गए थे। उनके मुताबिक, इससे आध्यात्मिक गुरु की लोकप्रियता बढ़ती। इस दावे के सामने आने के बाद अब कोहली की टीम ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है।

कोहली बोले- श्रद्धा के कारण आश्रम जाते हैं

विराट कोहली की टीम की ओर से जारी बयान में कहा गया कि फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा द्वारा किए गए दावे पूरी तरह झूठे, बेबुनियाद और तथ्यों के लिहाज से गलत हैं। टीम ने कहा कि कोहली प्रेमानंद महाराज के प्रति अपनी आस्था और श्रद्धा के कारण उनसे मिलने जाते हैं।

देवरिया में क्यों भड़के अधिवक्ता? DM-SDM के खिलाफ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, उठाए कई बड़े सवाल

बयान में मीडिया से भी अपील की गई कि ऐसी बातों को आगे बढ़ाने या रिपोर्ट करने से पहले तथ्यों की जांच की जाए। टीम ने दावे का पुरजोर खंडन करते हुए जिम्मेदार रिपोर्टिंग की बात कही।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की राधा केली कुंज आश्रम में आवाजाही नई बात नहीं है। दोनों ने 4 जनवरी 2023 को पहली बार आश्रम का दौरा किया था। इसके बाद भी दोनों कई बार वहां पहुंचे हैं। कोहली के टी20 इंटरनेशनल से हटने के बाद भी आश्रम में उनका आना जारी रहा।

शिष्य की मौत के बाद विवादों में आया आश्रम

प्रेमानंद महाराज का आश्रम उस समय चर्चा में आया, जब उनके एक शिष्य रसिक दुलारी की 25 सितंबर को चौथी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। इस घटना की जांच मथुरा पुलिस कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या मृतक किसी मानसिक परेशानी या अवसाद से गुजर रहा था।

बस्ती से रोंगटे खड़े करने वाली खबर: 14 साल की बच्ची से दुष्कर्म कर इंस्टाग्राम पर वीडियो डाला, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

जांच के दौरान पुलिस आश्रम से जुड़ने से पहले और बाद के उसके व्यवहार में बदलाव की भी पड़ताल कर रही है। इसके लिए पुराने मोबाइल फोन, नए सिम कार्ड, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, चैट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। अब तक पुलिस ने इस मामले में 85 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। इसी विवाद के बीच विराट कोहली को लेकर किया गया 5 करोड़ रुपये वाला दावा सामने आया, जिस पर उनकी टीम ने अब स्पष्ट सफाई दी है।

Location :  New Delhi

Published :  7 October 2026, 3:18 PM IST

Advertisement