बस्ती से रोंगटे खड़े करने वाली खबर: 14 साल की बच्ची से दुष्कर्म कर इंस्टाग्राम पर वीडियो डाला, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

बस्ती में 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का आरोप लगा है। मुकदमा दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं होने का दावा करते हुए परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 7 October 2026, 2:49 PM IST
google-preferred

Basti: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र से जुड़े एक मामले में 14 वर्षीय नाबालिग के परिजनों ने आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर प्रसारित कर दिया। हालांकि, वायरल वीडियो की डायनामाइट न्यूज़ स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की है।

आरोपी पर गंभीर आरोप

नाबालिग के परिजनों का आरोप है कि उमेश यादव नाम के युवक ने उनके परिवार की 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। परिजनों का यह भी दावा है कि आरोपी ने घटना का वीडियो बनाया और बाद में उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर प्रसारित कर दिया।

वायरल वीडियो को लेकर डायनामाइट न्यूज़ किसी तरह की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है। वीडियो की सत्यता और उससे जुड़े तथ्यों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

यूपी में 20 IPS अफसरों के तबादले; बाराबंकी, बस्ती, बलिया, मऊ, हापुड़ समेत कई जिलों को मिले नए एसपी; देखिये सूची

पुलिस को जानकारी देने के बाद धमकी का आरोप

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि घटना की जानकारी पुलिस को देने के बाद आरोपी पक्ष की ओर से परिवार को कथित तौर पर धमकियां दी जा रही हैं। परिजनों ने अपनी सुरक्षा और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग भी की है।

एसपी कार्यालय पहुंचे परिजन

मामले में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने का आरोप लगाते हुए नाबालिग के परिजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को अपनी शिकायत से अवगत कराया और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

बस्ती में किशोरी शादी के लिए पहुंची कोर्ट के बाहर, फिर हुई हिंदू संगठन की एंट्री, अब पुलिस करेगी जांच

जांच और कार्रवाई की मांग

परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से मामले की गंभीरता से जांच कराने और आरोपों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। मामले में पुलिस की जांच और सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Basti

Published :  7 October 2026, 2:49 PM IST

Advertisement