वृंदावन के प्रसिद्ध उद्योगपति के घर दोहरी मौत से सनसनी, पहले बेटे ने पिता का मर्डर किया, फिर किया सुसाइड
मृतक की पहचान सुरेश चंद्र अग्रवाल (75) और नरेश अग्रवाल (50) के रूप में हुई है। सुरेश चंद्र वृंदावन के प्रसिद्ध उद्योगपति थे, जिनका ‘दिनेश बीड़ी’ नाम से बड़ा कारोबार है। उनका व्यवसाय कोलकाता समेत कई राज्यों में फैला हुआ है। शुक्रवार रात करीब 9 बजे नरेश शराब पीने जा रहा था।