हिंदी
शर्मनाक घटना (Img: Google)
Muzaffarnagar: मंसूरपुर इलाके से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। रिश्तों की आड़ में हुई यह शर्मनाक घटना न केवल परिवार को झकझोर गई, बल्कि समाज में सुरक्षा और भरोसे पर भी सवाल खड़े कर दिया है। 17 साल नाबालिग के साथ कथित तौर पर उसके ही रिश्तेदार भाई द्वारा की गई हरकत ने इलाके में लोगों की नींद उड़ा दी है।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता को आरोपी आशु मोहम्मद ने बहाने से बुलाया और उसके साथ गलत हरकत की। घटना के बाद लड़की को धमकाया गया और डराया गया। जिससे वह कुछ समय तक चुप रही। परिवार के अनुसार, यह घटना किसी भी माता-पिता के लिए डरावनी और आहत करने वाली है।
इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। मुख्य आरोपी आशु मोहम्मद को गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और हर पहलू का विवरण रिकॉर्ड कर रही है।
पीड़िता की मां ने कहा कि हमारी बेटी के साथ जो हुआ। वह किसी भी माता-पिता के लिए बहुत ही दर्दनाक है। हम उम्मीद करते हैं कि आरोपी को सख्त सजा मिले और हमारे जैसे परिवारों के लिए यह एक चेतावनी भी बने।
वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने कहा कि हम किसी भी आरोपी को बख्शेंगे नहीं। मामले की पूरी जांच चल रही है और दोषी को कानून के अनुसार सजा दिलाई जाएगी। हमने स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में किसानों ने खोली अव्यवस्थाओं की पोल, जानिये पूरा अपडेट
मंसूरपुर इलाके में यह घटना लोगों के लिए जागरूकता का सबक बन गई है। पुलिस ने समुदाय से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें। स्थानीय निवासी भी इस घटना को लेकर परेशान हैं और चाहते हैं कि ऐसे मामलों पर नकेल कसी जाए।
Location : Muzaffarnagar
Published : 19 March 2026, 8:40 PM IST