हिंदी
Farrukhabad: फर्रुखाबाद भारतीय जनता पार्टी से विधानसभा अमृतपुर 193 की दावेदारी पेश कर रहे इंजीनियर अवनीश शाक्य इन दिनों क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क कर जनता के बीच अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। इंजीनियर अवनीश शाक्य को एक बड़े समाजसेवी परिवार का प्रतिनिधि माना जाता है, जिनकी पहचान जनता के बीच सेवा और संघर्ष की राजनीति के रूप में रही है। उनके पिता स्वर्गीय शैतान सिंह शाक्य क्षेत्र के सम्मानित समाजसेवी थे, जिन्होंने वर्ष 1995 में विधानसभा 196 छिबरामऊ से चुनाव लड़कर जनता की आवाज बुलंद की थी। इसके बाद वर्ष 1998 में उन्होंने लोकसभा 40 फर्रुखाबाद से चुनाव मैदान में उतरकर क्षेत्रीय विकास और समाजहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया था।
Location : Farrukhabad
Published : 23 May 2026, 8:34 AM IST