Uttarakhand Weather Update: दिन में गर्माहट, रात में बढ़ी कंपकंपी, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में लगातार शुष्क मौसम के चलते दिन में तापमान सामान्य से अधिक है, जबकि रात का पारा लुढ़कने से ठंड बढ़ गई है। पर्वतीय इलाकों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में हल्का कोहरा परेशानी बढ़ा रहा है। शुक्रवार को कई जिलों में बारिश व ऊंचाई पर बर्फबारी की संभावना है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 4 December 2025, 7:53 AM IST
google-preferred

Dehradun: उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से मौसम के शुष्क रहने का सिलसिला जारी है। पहाड़ से लेकर मैदान तक दिन के समय तेज धूप खिलने से अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। इसके बावजूद न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आने से सुबह और शाम की ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी प्रदेश में तापमान में उतार-चढ़ाव का यह क्रम जारी रहेगा।

दिन में गर्माहट

बुधवार को देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही तेज धूप खिली रही। दिन में धूप ने हल्की गर्माहट का एहसास कराया, लेकिन जैसे ही शाम ढली, ठंडक बढ़ गई। रात के तापमान में गिरावट के कारण लोगों को भारी सर्दी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार देहरादून का अधिकतम तापमान 24.9 और न्यूनतम 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Weather Update: दिल्ली में पारा गिरकर 5 डिग्री तक पहुंच सकता है, पहाड़ी हवाओं ने बढ़ाई ठंडक

उधम सिंह नगर में भी हालात कुछ ऐसे ही रहे, जहां अधिकतम तापमान 24.8 और न्यूनतम 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं पहाड़ों की ठंड और अधिक कड़ी होती जा रही है। मुक्तेश्वर का अधिकतम 15.7 और न्यूनतम 4.4 डिग्री रहा, जबकि नैनीताल का तापमान 17.1 और 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

दिन में काड़के की धूप (Img- Google)

पर्वतीय क्षेत्रों में पाला

पर्वतीय जिलों में बढ़ती सर्दी के साथ पाला जमने की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। सुबह के समय सड़कें फिसलन भरी होने के कारण यहां वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। स्थानीय प्रशासन ने यात्रियों से सतर्क रहने और अत्यधिक सावधानी बरतने की अपील की है। पाला जमने से खेतों में फसलों पर भी असर पड़ने की आशंका है, जिसे लेकर किसान चिंतित हैं।

शुक्रवार को मौसम बदलेगा रुख

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

साथ ही 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की भी संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि ऊंचाई वाले इलाकों में होने वाली बारिश और बर्फबारी का असर निचले क्षेत्रों के तापमान पर भी पड़ेगा, जिसके चलते ठंड और बढ़ सकती है।

ठंड से बेहाल उत्तराखंड: नदी-नाले बर्फ में बदलें, जानें क्या कहना है मौसम विभाग का

आने वाले दिनों में भी सर्दी बढ़ने के आसार

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राज्य में फिलहाल किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। रात के तापमान में होने वाली गिरावट से सर्दी का असर आने वाले दिनों में और अधिक महसूस किया जा सकता है। खासकर पर्वतीय जिलों में तापमान एक बार फिर शून्य के आसपास पहुंचने की संभावना है।

Location : 
  • Dehradun

Published : 
  • 4 December 2025, 7:53 AM IST