हिंदी
विपक्ष ने इस बजट को जनता से धोखा बताया तो वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय बजट 2026-27 की सराहना करते हुए इसे पहाड़ी राज्यों के अनुकूल बताया है। उन्होंने राज्यों के विकास को नई दिशा देने के साथ ही सभी वर्गों के लिए अवसरों को बढ़ाने वाला बताया।
बजट को लेकर पुष्कर सिंह धामी की प्रतिक्रिया
Dehradun: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा रविवार को पेश आम बजट को लेकर जहां देश में मिली जुली प्रतिक्रिया दिखी। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्त वर्ष 2026-27 के बजट की प्रशंसा करते हुए इसे ‘विकसित भारत’ की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह बजट न केवल देश की आर्थिक शक्ति को बढ़ाएगा, बल्कि उत्तराखंड जैसे कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले राज्यों को विकास के समान अवसर प्रदान करेगा।
केंद्रीय बजट को लेकर सुनिये क्या प्रतिक्रिया दे रहे हैं उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी
➡️उत्तराखंड को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने वाला है ये बजट
➡️इस बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति #UnionBudget2026 #ChiefMinister #PushkarSinghDhami #feedback pic.twitter.com/LmKLnq74Fk— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 1, 2026
धामी ने कहा कि यह बजट उत्तराखंड को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने वाला है। इसमें सड़क, रेल, पर्यटन, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विशेष प्रावधान किए गए हैं, जिससे प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट गांव, गरीब और किसान के उत्थान को समर्पित है। इससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और राज्य की अर्थव्यवस्था सशक्त होगी।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने बजट को प्रदेश के विकास और आम जनता के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया बजट बताया है। नेताओं का कहना है कि यह बजट राज्य की आधारभूत संरचना, रोजगार, किसान और मध्यम वर्ग के लिए नई उम्मीद लेकर आया है।
ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने आम बजट को लेकर कही ये बात
➡️दूरगामी लाभ देने वाला ये बजट
➡️आगामी वर्षों में प्रदेश में उद्योग, पर्यटन और रोजगार के क्षेत्र में होंगे बड़े बदलाव #RishikeshMLA #PremchandAgarwal #UnionBudget2026 #feedback pic.twitter.com/WG1gEpaDbb— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 1, 2026
वहीं डोईवाला के विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि केंद्रीय बजट आम जनता को राहत देने वाला है। उन्होंने बताया कि टैक्स में छूट, किसानों के लिए योजनाएं और छोटे व्यापारियों को प्रोत्साहन जैसी घोषणाएं सीधे तौर पर मध्यम वर्ग और ग्रामीण जनता को लाभ पहुंचाएंगी। यह बजट हर वर्ग की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया बजट दूरगामी लाभ देने वाला है। उन्होंने कहा कि इसमें इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे आने वाले वर्षों में प्रदेश में उद्योग, पर्यटन और रोजगार के क्षेत्र में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। उन्होंने इसे विकासोन्मुख और जनकल्याणकारी बजट बताया।
जनप्रतिनिधियों ने विश्वास जताया कि यह बजट उत्तराखंड को आत्मनिर्भर और विकसित राज्य बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। बजट को लेकर कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों में भी उत्साह का माहौल देखा गया।