उत्तराखंड में महिलाओं की नई उड़ान: मुख्यमंत्री धामी ने सशक्त बहना उत्सव में महिला उद्यमियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत सराहनीय कार्य करने वाली महिला स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने महिला उद्यमियों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना का शुभंकर और लोगो लॉन्च किया, साथ ही हाउस ऑफ हिमालय के नए उत्पादों और आधिकारिक वेबसाइट का लोकार्पण भी किया।