

देहरादून में मंगलवार को ‘ऑपरेशन तिरंगा’ की अभूतपूर्व सफलता के उपलक्ष्य में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
देहरादून में निकली तिरंगा यात्रा
Dehradun : देहरादून में मंगलवार को 'ऑपरेशन तिरंगा' 'Operation Tiranga' की अभूतपूर्व सफलता के उपलक्ष्य में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) स्वयं यात्रा में शामिल हुए और उन्होंने भारतीय सेना की वीरता, साहस और समर्पण को नमन किया। यात्रा में स्कूली बच्चे, आम नागरिक, पूर्व सैनिक और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, मुख्यमंत्री धामी ने गांधी पार्क से यात्रा का शुभारंभ(Launch) किया, जो घंटाघर, पलटन बाजार और परेड ग्राउंड से होती हुई पुनः गांधी पार्क पर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के गगनभेदी नारों ने देशभक्ति का माहौल बना दिया।
बच्चे तिरंगे के रंगों की टोपी पहनकर और हाथों में झंडियां लिए कदम से कदम मिलाकर चलते रहे। वहीं, पूर्व सैनिकों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गौरव प्रदान किया।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, “ऑपरेशन तिरंगा भारतीय सेना की सटीक रणनीति, अद्भुत पराक्रम और अनुकरणीय समर्पण का प्रतीक बन गया है। सेना ने न केवल दुश्मन को करारा जवाब दिया, बल्कि पूरे देश को गर्व से भर दिया।” उन्होंने आगे कहा कि यह अभियान इस बात का प्रतीक है कि भारत अपनी सुरक्षा, संप्रभुता और सम्मान के लिए हर स्थिति में तैयार है।
धामी ने यह भी कहा कि तिरंगा यात्रा सिर्फ सैन्य विजय का उत्सव नहीं, बल्कि देशवासियों की एकजुटता, गर्व और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे देश की अखंडता और विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करें।
देहरादून में इस स्तर की तिरंगा यात्रा पहली बार आयोजित की गई, जिसने शहरवासियों के दिलों में देशप्रेम की भावना को नई ऊंचाई दी। यह आयोजन न सिर्फ ऑपरेशन तिरंगा की सफलता का जश्न था, बल्कि भारत की अटूट एकता, अदम्य साहस और असाधारण सैन्य क्षमता का प्रदर्शन भी।