हिंदी
अधेड़ ने नौ साल की बच्ची से की छेड़छाड़
Nainital News: नैनीताल जिले के हल्द्वानी से एक बेहद निंदनीय खबर सामने आई है। यहाँ नौ साल को बच्ची से एक अधेड उम्र ने व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया। इस बीच जब बच्ची ने डरकर चिल्लना शुरु किया तो आरोपी मौके पर फरार हो गया।
क्या है पूरी घटना?
जानकारी के मुताबिक, हल्द्वानी थाने में एक व्यक्ति ने तहरीर देते हुए कहा कि किसी अधेड़ व्यक्ति ने उसकी नौ साल की पुत्री के साथ कुकर्म करने का प्रयास किया था, जब डरकर बच्ची ने चिल्लाई तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए इस बीच व्यक्ति मौका देख फरार हो गया। घटना के समय पिता काम पर गये हुए थे, और जब वह घर पहुचे तो उन्हे इस बात का पता चला। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए बच्ची का मेडिकल कराया है।
मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण
बताया जा रहा कि नौ साल की मासूम के पिता मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते है। नौ साल की बच्ची अपनी दो छोटी बहनो के साथ रहती है। कुछ साल पहले उसके माता पिता का तलाक हो चुका है जिसके बाद से उसकी मां चली गई है। अब सभी बहने अपनी बुढ़ी दादी के साथ रहती है।
चंदौली में खून-खराबा: मुर्गी फार्म में घुसकर दलित युवक पर जानलेवा हमला, जानिए क्यों हुआ विवाद
रोज़ की तरह पिता सोमवार को भी काम पर गये थे। शाम करीबन पांच बजे के आसपास 45 वर्षीय एक व्यक्ति उसके घर आ पहुचा और मासूम बच्ची को गलत तरीके से छूने लगा था। यह हरकत पर बच्ची डर गयी और उसने चिल्लाना शुरु किया, आसपास के लोगों ने जब चिल्लाने की आवाज़ सुनी तो वह सभी दौड़े दौड़े आये। और इतने में आरोपी भी फरार हो गया।
नोएडा में मजदूरों की हड़ताल को हिंसक बनाने वाली 2 महिला नेताओं की हुई पहचान, लालू यादव से जुड़ा लिंक
पिता ने बताया कि आरोपी ने यह हरकत एक महीने पहले भी की थी। और किसी को भी बताने पर जा से मारने की धामकी दी थी। पुलिस ने पोस्को में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।
Location : Nainital
Published : 15 April 2026, 6:37 PM IST