हिंदी
नोएडा में मजदूरों के हिंसक प्रदर्शन में कई कारों को जलाया गया (सोर्स: डाइनामाइट न्यूज़)
Noida: नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है। नोएडा पुलिस ने मजदूरों के प्रदर्शन को हिंसक बनाने में अहम रोल निभाने वाली दो महिला नेत्रियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप लगाया गया है कि इन दोनों महिला नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से माहौल को बिगड़ने की कोशिश की थी, जिसके बाद नोएडा में मजदूरों का आंदोलन और भी ज्यादा उग्र हो गया। अब इस मामले में नोएडा पुलिस जांच कर रही है।
अभी तक की जांच में पता चला है कि लालू प्रसाद यादव की पार्टी "राजद" की दो महिला प्रवक्ताओं में इस मामले में अहम रोल निभाया था। आरोप है कि इन दोनों महिलाओं ने माहौल को बिगड़ने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। इसी के आधार पर साइबर थाना में दोनों महिला नेता कंचन यादव और प्रियंका भारती के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। मुकदमा दर्ज करते वक्त यह भी लिखा गया है कि उन्होंने कानून-व्यवस्था और पुलिस की छवि को खराब करने का प्रयास किया।
इस मामले में नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह और डीएम मेधा रूपम का भी बयान सामने आया है। लक्ष्मी सिंह ने कहा है कि मजदूरों की भीड़ में घुसकर बाहर के लोगों ने इस आंदोलन को हिंसा का रूप दिया है। अब ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है और मुकदमा दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं दूसरी ओर जिलाधिकारी मेधा रूपम का कहना है कि अगर कोई आउटसोर्सिंग एजेंसी और उसका कर्मचारी गड़बड़ी या उपद्रव करता है तो उसकी जिम्मेदारी एजेंसी की होगी। इसी के साथ एजेंसी को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा और उसका लाइसेंस भी कैंसिल कर दिया जाएगा। कुल मिलाकर पुलिस और प्रशासन इस समय फूल एक्टिव मोड में है।
हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से कहा- सोशल मीडिया से हटाओ केजरीवाल और जस्टिस स्वर्णकांता का वीडियो
पुलिस ने अब तक कितने लोगों को गिरफ्तार किया?
आपको बता दें कि नोएडा में मजदूरों के हिंसक आंदोलन में अब तक 396 लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया है, जिसमें 4 महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा 1800 लोगों और 4 सोशल मीडिया एकाउंट्स के खिलाफ 8 थानों में FIR दर्ज की गई। पुलिस का साफ कहना है कि मजदूरों की हड़ताल के नाम पर हिंसक आंदोलन करने वाले एक भी आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा।
Location : Noida
Published : 15 April 2026, 3:36 PM IST