हिंदी
स्थायी राजधानी गैरसैंण की मांग को लेकर स्थाई राजधानी गैरसैण समिति की प्रेस वार्ता
Rudraprayag: स्थायी राजधानी गैरसैंण को लेकर समिति ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान किया है। समिति के संयोजक और उत्तराखंड शासन में सचिव रहे आईएएस अधिकारी विनोद रतूड़ी ने कहा कि 1 फरवरी से गुलाबराय में बड़ा धरना-प्रदर्शन होगा। 1 फरवरी को रूद्रप्रयाग के गुलाबराय मैदान में रैली, धरना प्रर्दशन और काली पटटी बांध कर विरोध करेंगें।
स्थाई राजधानी गैरसैण समिति के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि बजट सत्र में स्थाई राजधानी गैरसैण का प्रस्ताव पास करेगें। उन्होंने कहा कि जब तक पहाड़ की राजधानी पहाड़ में नही तब तक विरोध जारी रहेगा। 25 वर्ष बीत जाने के बाद भी जिस राज्य की स्थाई राजधानी का मुद्धा हल नहीं हो पाया हो उस राज्य का विकास कैसा होगा ये कहना है।
स्थाई राजधानी गैरसैण समिति के संयोजक बिनोद रतूड़ी ने रुद्रप्रयाग में पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि बजट सत्र गैरसैण में शुरू हो रहा हैं और हम लोग एक बार फिर से गैरसैण राजधानी बनाने को लेकर आन्दोलनरत हैं।
अगर इसी बजट सत्र में गैरसैण राजधानी की घोषणा नहीं की तो आने वाले समय में रूद्रप्रयाग में 1 फरवरी को धरना प्रर्दशन और रैली निकालकर सरकार को जगाने का काम करेगें। 25 साल बीत जाने के बाद भी राजधानी स्थाई नहीं हो पाई है। आज भी कांग्रेस बीजेपी फुटबाल मैच की तरह एक दूसरे पर आरोप- प्रत्यारोप लगा रहे है।
प्रेस वार्ता में मौजूद समिति के अन्य सदस्य
उन्होंने कहा कि हम इस मुद्धे को लेकर गांव-गांव, घर-घर जायेगें, गॉव की लाइट बंद कर विरोध दर्ज करेगें। इसके अलावा अन्य जो भी सरकार को जगाने का काम होता हैं वह किया जायेगा। उनका कहना था कि आज तक सरकारों ने पहाड़ को ठगने का काम किया है।
Rudraprayag: टैक्सी चालकों की मनमानी पर डीएम सख्त, दी ये हिदायत
अब लोग जागरूक हो गये हैं। 2027 में पहाड़ की जनता इनको हिसाब देगी। हाईकोर्ट में भी जोयंगे, अन्य जो होगा क्रमिक अन्नसन्न, झण्डे आमरण अनशन का काम करेगें।
Location : Rudraprayag,
Published : 30 January 2026, 8:31 PM IST
No related posts found.