Dehradun: उत्तराखंड की स्थायी राजधानी की मांग ने पकड़ी जोर, गैरसैण समिति का देहरादून में धरना-प्रदर्शन
उत्तराखंड में स्थायी राजधानी गैरसैंण की मांग को लेकर प्रदर्शन तेज हो गया है। गैरसैण समिति के बैनर तले रविवार को राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में सैकड़ों लोगों ने गैरसैण को उत्तराखंड की स्थायी राजधानी बनाए जाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया।