हरिद्वार का नया रूप: चमगादड़ टापू अब कहलाएगा गंगाद्वीप, नगर निगम बोर्ड बैठक में बदलेंगे कई नाम

हरिद्वार नगर निगम की 28 सितंबर को होने वाली बोर्ड बैठक में चमगादड़ टापू को गंगाद्वीप और रोड़ी बेलवाला को हरि वन बनाने समेत कई बड़े प्रस्ताव आ रहे हैं। जानिए शहर के विकास और नए प्रोजेक्ट्स का पूरा ब्योरा।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 30 September 2026, 8:55 AM IST
google-preferred

Haridwar: उत्तराखंड की पावन नगरी हरिद्वार अपनी पुरानी और लोकप्रचलित पहचान को अब एक नया सांस्कृतिक और सुंदर रूप देने जा रही है। ऋषिकुल ऑडिटोरियम में सोमवार, 28 सितंबर को आयोजित होने वाली नगर निगम बोर्ड की अहम बैठक में शहर के कई मशहूर और अजीबोगरीब नामों वाले इलाकों को नया नाम देने का बड़ा प्रस्ताव लाया जा रहा है।

इस कदम का मुख्य उद्देश्य शहर के प्रमुख स्थलों को धार्मिक और गरिमापूर्ण पहचान दिलाना है, जिससे यहां आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं और पर्यटकों पर सकारात्मक असर पड़े।

जानिए किस जगह का क्या होगा नया नाम

प्रस्तावित एजेंडे के मुताबिक, शहर के सबसे चर्चित 'चमगादड़ टापू' का नाम बदलकर अब 'गंगाद्वीप' रखा जाएगा। वहीं, प्रसिद्ध 'रोड़ी बेलवाला' क्षेत्र को 'हरि वन' के रूप में नई पहचान मिलेगी। इसके अलावा, आम बोलचाल में इस्तेमाल होने वाली 'गड्ढा पार्किंग' को 'अलकनंदा पार्किंग' कहा जाएगा। शहर की बस्तियों के नामों में सुधार करते हुए 'उत्तम बस्ती' का नाम 'उत्तम नगर' और 'कबाड़ी बस्ती' का नाम बदलकर 'सुंदर बस्ती' करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

हरिद्वार नगर निगम में प्रचंड हंगामा, पुराने प्रस्तावों पर भड़के कांग्रेस पार्षद, जला दीं बोर्ड की प्रतियां

गंगा म्यूजियम, लॉ कॉलेज और वर्ल्ड क्लास पार्किंग का मेगा प्लान

नाम बदलने के साथ-साथ यह बैठक हरिद्वार के बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने के लिहाज से भी बेहद खास है। महापौर कार्यालय परिसर में एक भव्य गंगा म्यूजियम, अत्याधुनिक अतिथि गृह और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना है।

इसके साथ ही, पन्नालाल भल्ला म्यूनिसिपल कॉलेज परिसर में एक नया लॉ कॉलेज या उच्च शिक्षण संस्थान स्थापित करने पर सहमति बन सकती है। शहर की यातायात और पार्किंग व्यवस्था में सुधार के लिए सभी पार्किंग और यूनिपोल विज्ञापनों के टेंडर का अधिकार नगर निगम अपने हाथ में लेने की तैयारी कर रहा है।

हरिद्वार में विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी: शादी के 6 साल बाद कीटनाशक से बिगड़ी तबीयत, मायके वालों ने मचाया कोहराम

कानूनी मामले और जनसुविधाओं पर भी होगा मंथन

नगर निगम के पेंडिंग कोर्ट केसों के तेजी से निपटारे के लिए अलग से 'विधि प्रकोष्ठ' (Legal Cell) के गठन का खाका खींचा गया है। बैठक में किन्नर बधाई शुल्क तय करने के लिए नियम बनाने, मां मनसा देवी रोपवे के संचालन की समयसीमा बढ़ाने और अवैध तारों व अतिक्रमण को हटाने जैसे अहम जनहित के मुद्दों पर भी अंतिम फैसला लिया जाएगा।

Location :  Haridwar

Published :  30 September 2026, 8:55 AM IST

Related News

Advertisement