हिंदी
कांवड़ यात्रा में स्वैग पड़ा भारी (Img- AI)
Haridwar: धर्मानगरी हरिद्वार में जारी कांवड़ यात्रा के दौरान रोज नए-नए नजारे देखने को मिल रहे हैं। कांवड़िए अपनी-अपनी गाड़ियों को अनोखे अंदाज़ में सजाकर हरिद्वार पहुंच रहे हैं।
इसी कड़ी में कनखल क्षेत्र में एक ऐसी मोटरसाइकिल सड़कों पर दौड़ती दिखाई दी, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। इस बाइक पर कोई एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 100 हॉर्न ठुके हुए थे। बाइक का यह अतरंगी रूप देखते ही देखते राहगीरों के आकर्षण और कौतूहल का केंद्र बन गया।
सड़क पर दौड़ती इस 'हॉर्न बाइक' का शोर और अनोखा लुक ज्यादा देर तक पुलिस की नजरों से छुप नहीं सका। कनखल थाना पुलिस ने तुरंत इस मॉडिफाइड मोटरसाइकिल को रोक लिया। पड़ताल करने पर पता चला कि यह बाइक हरियाणा से आए एक युवक की है। पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा और यातायात नियमों का हवाला देते हुए तुरंत मिस्त्री को बुलाकर बाइक में लगे सभी 100 अतिरिक्त हॉर्न के कनेक्शन काट दिए और उन्हें बेकार कर दिया।
कंधे पर नहीं, बैटरी बाइक पर कांवड़… BTech छात्र की ‘तेजस’ ने मचा दी धूम
जांच के दौरान पुलिस को बाइक में सिर्फ हॉर्न ही नहीं, बल्कि कई और कमियां भी मिलीं। मोटरसाइकिल की आगे और पीछे की नंबर प्लेट ट्रैफिक नियमों के हिसाब से सही नहीं थी। इसके अलावा बाइक का असली साइलेंसर हटाकर उसमें तेज आवाज वाला मॉडिफाइड साइलेंसर लगाया गया था। पुलिस ने सख्त एक्शन लेते हुए युवक का 500 रुपये का चालान काटा।
कंधे पर कांवड़, पैरों में स्केट्स… बाबा के लिए दो बच्चों की ऐसी भक्ति देख आप भी करेंगे सलाम
इस अनोखी मोटरसाइकिल और पुलिस की इस कार्रवाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग इस पर तरह-तरह की मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। पुलिस ने सभी कांवड़ियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करें और गाड़ियों में अवैध मॉडिफिकेशन कराकर हुड़दंग न मचाएं।
Location : Haridwar
Published : 9 August 2026, 11:06 AM IST