आधी रात को दुकान से उठने लगीं आग की लपटें, शटर खोलने पर उड़ गए सबके होश… जानिए क्या हुआ

फतेहपुर के सुल्तानपुर घोष क्षेत्र में लल्लन स्वीट्स भंडार में देर रात भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है। घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 9 July 2026, 1:36 PM IST
google-preferred

Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में देर रात एक मिठाई की दुकान में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के अफोई चौराहे स्थित लल्लन स्वीट्स भंडार में लगी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिसने कुछ ही देर में पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।

देखते ही देखते धूं-धूं कर जलने लगी दुकान

दुकानदार के मुताबिक, देर रात अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा मिठाई बनाने का सामान, फर्नीचर, विद्युत उपकरण और अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

Fatehpur: नाम बदलकर कई राज्यों में छिपा रहा बदमाश, बस इस एक गलती से पहुंच गया सलाखों के पीछे…

स्थानीय लोगों ने बुझाई आग

आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जिससे आसपास की अन्य दुकानों तक आग फैलने से रोक लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।

Fatehpur News: जमीन पर कब्जे की नीयत और खूनी झड़प, जानिए क्यों सुलग उठा यह शांत गांव

प्रशासन जुटा जांच में

घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटा रहा है। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि, वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

Location :  Fatehpur

Published :  9 July 2026, 1:36 PM IST

Related News

Advertisement