Dehradun: विकासनगर में चोरी के आरोप में किशाेर समेत तीन गिरफ्तार

विकासनगर में बाइक चोरी का मामला अचानक बड़ा मोड़ लेता है जब पुलिस को मिलती है अहम सूचना। देर रात हुई कार्रवाई में तीन संदिग्ध पकड़े जाते हैं, जिनमें एक किशोर भी शामिल है। पूछताछ में क्या खुलासे होंगे और इस गिरोह का नेटवर्क कितना बड़ा है- जानिए पूरी खबर में।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 5 April 2026, 2:02 PM IST
google-preferred

Dehradun: जनपद के कोतवाली विकासनगर में रविवार को पुलिस ने वाहन चोरी का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने किशोर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान फरदीन (19) पुत्र मौ० कासिम निवासी ग्राम जगतपुर थाना माजरा हिमाचल प्रदेश, अमन (19) पुत्र मौ0 रफीक निवासी देवीनगर पोंटा साहिब हिमाचल प्रदेश और एक किशोर के रूप में हुई है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रात करीब 9 बजे निकट कुल्हाल पावर हाउस पीठ बाजार के पास से 3 अभियुक्तों को दबोच लिया।

काफी तलाश के बाद भी नहीं मिली बाइक

जानकारी के अनुसार बंशीपुर विकासनगर रोड निवासी विजय राजपूत ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी कि 17 मार्च 2026 को शाम करीब 6.30 बजे उन्होंने अपनी पल्सर बाइक अपने घर के बाहर खड़ी की थी लेकिन अगली सुबह यानी 18 मार्च को उन्होंने देखा कि उनकी बाइक गायब थी। उन्होंने बाइक की इधर उधर काफी तलाश की लेकिन उन्हें कहीं भी बाइक नहीं मिली।

देहरादून ब्रिगेडियर मर्डर केस में पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में एक आरोपी घायल, दूसरे की गिरफ्तारी मामले में आया नया मोड़

इस शिकायत पर पुलिस ने अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण 2 और  क्षेत्राधिकारी को घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चैकिंग के दौरान तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

अभियुक्तों ने किया ये खुलासा

किशोर ने बताया कि उपरोक्त दोनों वाहन हमारे द्वारा हरबर्टपुर व पोंटा से मिलकर चोरी किया गया। उन्होंने कहा कि चोरी की गई बाइक का प्रयोग हम अपने निजी कार्यों के लिए करते हैं। यदि कोई ग्राहक मिलता है तो हम कम दामों में बेच भी देते हैं।

विकासनगर में पुलिस सख्त, बिना हेलमेट और कागजात वालों पर हुई कार्रवाई, आखिर क्यों चेकिंग से मचा हड़कंप?

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों और किशोर सम्बन्धित न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Location : 
  • Dehradun

Published : 
  • 5 April 2026, 2:02 PM IST

Advertisement