Dehradun: वन्यजीव हमले में जनहानि होने पर परिजनों को मिलेगा इतना मुआवज़ा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून जू में वन्य जीव प्राणी सप्ताह का शुभारंभ करते हुए उत्तराखंड में वन्यजीव हमले में जनहानि के नुकसान पर मुआवजा राशि बढ़ाने का ऐलान किया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 3 October 2025, 6:01 PM IST
google-preferred

Dehradun: वन्य जीवों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए हर साल अक्टूबर महीने के पहले हफ्ते को वन्य जीव सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में देहरादून जू में वन्य जीव प्राणी सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जनपद में जू में वन्यजीव प्राणी सप्ताह का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा ऐलान किया। अब प्रदेश में वन्यजीव हमलों में जनहानि होने पर पीड़ित परिवार को दी जाने वाली सहायता राशि बढ़ाकर 10 लाख रुपए कर दी जाएगी।

वन्यजीव हैं परंपरा का अभिन्न हिस्सा

मुख्यमंत्री ने कहा कि वन्यजीव हमारी आस्था, संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा हैं। मां दुर्गा का वाहन शेर, गणेश जी का मूषक, मां सरस्वती का हंस, भगवान कार्तिकेय का मोर, लक्ष्मी जी का उल्लू और भगवान शंकर का नंदी व नाग—ये सब हमारे सनातन जीवन दर्शन में मानव और जीव-जगत के सहअस्तित्व का प्रतीक हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि प्रदेश की 14.77% भूमि संरक्षित क्षेत्र के रूप में है, जिसमें 6 राष्ट्रीय उद्यान, 7 वन्यजीव विहार और 4 संरक्षण आरक्षित क्षेत्र शामिल हैं। यह अनुपात देश के औसत 5.27% से कहीं अधिक है और उत्तराखंड की पर्यावरणीय प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

देहरादून जू में वन्य जीव प्राणी सप्ताह कार्यक्रम में सीएम ने किया ऐलान

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की हरियाली और यहां विचरण करते वन्यजीव हर साल लाखों पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। सरकार की प्राथमिकता है कि पर्यटकों की सुविधाओं के साथ-साथ वनों का प्राकृतिक स्वरूप और वन्यजीवों की सुरक्षा अक्षुण्ण बनी रहे।

उत्तराखंड में लौट आया मानसून! देहरादून-नैनीताल समेत कई जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इकोनॉमी, इकोलॉजी और टेक्नोलॉजी के बीच संतुलन बनाते हुए विकास और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को साथ लेकर चल रही है।

वन विभाग को दिया ये निर्देश

उन्होंने वन विभाग को निर्देश दिए कि हर जिले में कम से कम एक नए पर्यटन स्थल की पहचान कर उसे विकसित किया जाए, लेकिन उसके प्राकृतिक स्वरूप से समझौता न हो। सीएम धामी ने कहा कि राज्य में नए इको-टूरिज्म मॉडल पर काम किया जा रहा है, ताकि लोग जंगलों और प्रकृति से जुड़ें, लेकिन उसे नुकसान न पहुंचे।

इस मौके पर वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि वन और वन्य जीवों को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इकोनॉमी, इकोलॉजी और टैक्नोलॉजी के मेल से ही प्रदेश आगे बढ़ सकता है।

देहरादून के जंगलों में शुरू हुआ वन्यजीव संरक्षण सप्ताह, रेंजर मेधावी कीर्ति ने बताया क्यों है ये हमारी ज़िम्मेदारी?

इस मौके पर कृषि मंत्री गणेश जोशी, राज्य सभा सांसद नरेश बसंल, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, प्रमुख मुख्य वन संरक्षक समीर सिन्हा, प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव रंजन कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित हुए।

Location : 
  • Dehradun

Published : 
  • 3 October 2025, 6:01 PM IST

Advertisement
Advertisement