हिंदी
बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र में वन माफिया के खिलाफ वन क्षेत्राधिकारी आदित्य सिंह ने आज एक बड़ी कार्रवाई की। बिना परमिशन के आम के पेड़ काटने वाले वन माफिया पर यह कार्रवाई की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। वन माफिया ने 15 हरे आम के पेड़ बिना किसी परमिशन के काट डाले थे। इन पेड़ों की लकड़ी को ट्रैक्टर ट्राली में लादा जा रहा था, जो बाद में वायरल हो गया। इस वीडियो ने प्रशासन को सतर्क कर दिया, और तत्काल कार्रवाई की गई। वायरल वीडियो में दिखाया गया था कि वन माफिया आम के बाग में पेड़ काटकर लकड़ी ट्राली में लोड कर रहा है। यह वीडियो जब वन क्षेत्राधिकारी आदित्य सिंह के पास पहुंचा, तो उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और कार्रवाई की।
Location : Bulandshahr
Published : 6 December 2025, 3:44 PM IST