हिंदी
विकासनगर में मची सनसनी
Dehradun: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से सटे विकास नगर क्षेत्र में एक सनसनीखेज और दुखद मामला सामने आया है। यहां शाहपुर–कल्याणपुर गांव के पास बहने वाली आसन नदी के किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान शाहपुर–कल्याणपुर गांव निवासी श्री चंद्र के रूप में हुई है। आज सुबह ग्रामीणों ने आसन नदी के किनारे शव पड़ा देखा, जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। शव मिलने की खबर फैलते ही गांव और आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही हरबर्टपुर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस चौकी इंचार्ज सनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
T20 World Cup 2026: भारत के खिलाफ पाकिस्तान का बदला रुख, सूत्रों के हवाले से सामने आईं तीन शर्तें
पुलिस और मौके पर मौजूद ग्रामीणों से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक प्रथम दृष्टया नशे की हालत में प्रतीत हो रहा था। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि नशे के प्रभाव में संतुलन बिगड़ने के कारण वह नदी में गिर गया होगा या फिसलकर हादसे का शिकार हुआ होगा। हालांकि पुलिस का कहना है कि नशे की पुष्टि और मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
विकासनगर से बड़ी खबर: शाहपुर-कल्याणपुर के निवासी चंद्र का शव आसन नदी किनारे मिला। पुलिस जांच में जुटी है। शुरुआती अनुमान नशे के प्रभाव का है। #Dehradun #Vikasnagar #UttarakhandNews pic.twitter.com/DZEUizRlrZ
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 9, 2026
शव मिलने की खबर के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ लगने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए लोगों को शांत कराया और जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।
विपिन चौहान, ग्राम प्रधान पति ने कहा: “सुबह गांव वालों ने नदी के किनारे शव देखा था, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। सभी चाहते हैं कि सच्चाई सामने आए।”
महराजगंज में दिन निकलते ही सनसनी: नहर में मिली लाश, पुलिस ने कहा- पोस्टमार्टम में खुलेगा राज
पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। यह दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस ने परिजनों से भी पूछताछ शुरू कर दी है।
Location : Dehradun
Published : 9 February 2026, 3:08 PM IST