हिंदी
उत्तराखंड में एक बार फिर भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू होने वाला है, जिसके बाद लोगों की हालत खराब हो सकती है। मौमस की पूरी अपडेट जानने के लिए पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़
उत्तराखंड में भीषण गर्मी का प्रकोप (सोर्स- इंटरनेट)
देहरादूनः उत्तराखंड में लगातार बारिश होने के बाद एक बार फिर मौसम शुष्क हो गया है, जिसके चलते अब गर्मी भी बढ़ने लगी है। ऐसे में आज का मौसम सुहाना होने हो सकता है। कहा जा रहा है कि अधिकतर इलाकों में बादलों छाए रहेंगे, जिसमें कभी-कभी बारिश होने की संभावना है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार आज उत्तराखंड में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं हवा की गति 5 से 10 मील प्रति घंटे होगी और बारिश की संभावना 50 प्रतिशत से अधिक है। पर राज्य में मौसम को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में गर्मी और ज्यादा परेशान करने वाली है, प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहने की यह संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
प्रदेश में 3 डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने की संभावना
मौसम विभाग ने कुछ दिन पहले बताया था कि आने वाले दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने की संभावना है। वहीं देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने कहा कि राज्य में प्री मानसून की बारिश हो गई है। लेकिन, मानसून आने से पहले जून की गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।
यही हाल इस वक्त दिल्ली- उत्तर प्रदेश में शुरू हो गया है। शहरों में इस समय लोग गर्मी से झुलस रहे हैं। रविवार को उत्तराखंड में पर्वतीय इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों तक में तेज धूप खिली रही और गर्मी का तापमान अधिक रहा। दोपहर के समय प्रदेश की राजधानी देहरादून का तापमान 36 पार हो गया था।
आज के मौसम का पूर्वानुमान
यदि आज के मौसम की बात करें तो ऐसी संभावना है कि देहरादून में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। वहीं हरिद्वार में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस होने की उम्मीद है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज के मौसम का पूर्वानुमान के मुताबिक नैनीताल में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। दूसरी ओर, उत्तरकाशी में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। इस दौरान लोगों को उमश भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
आने वाले दिनों का मौसम
मौसम के मिजाज को देखते हुए ऐसा कहा जा रहा है कि प्रदेश में 10 जून तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जिसमें तापमान बढ़ सकता है। वहीं 11 जून के बाद मौसम फिर से बदलने की संभावना है, जिसमें बारिश हो सकती है। वहीं पंतनगर के अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस, टिहरी के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस और मुक्तेश्वर के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।