हिंदी
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? (Source: Pinterest)
New Delhi: देशभर में मानसून की विदाई के बाद भी मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग ने 30 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड समेत 16 राज्यों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन और कई क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और गुजरात में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।
पूर्वी भारत के राज्यों में मौसम ज्यादा खराब रहने की आशंका है। ओडिशा, बिहार, झारखंड और आंध्र प्रदेश में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। बारिश और तेज हवाओं से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।
प्रतीकात्मक छवि (Source: Pinterest)
दिल्ली में 30 अक्टूबर को बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। राजधानी में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, कानपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, गोंडा, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बलिया, सीतापुर, मैनपुरी, पीलीभीत, प्रयागराज, गोरखपुर, देवरिया, मिर्जापुर और सोनभद्र समेत कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। लखनऊ में अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
बिहार के पटना, गया, जमुई, बेगूसराय, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नवादा, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट है। पटना में अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
वहीं, झारखंड के रांची, सरायकेला, रामगढ़, हजारीबाग, दुमका, लातेहार, पलामू और लोहरदगा में तेज बारिश की संभावना है। यहां 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
दिल्ली में 16 नवंबर तक तैनात रहेंगे 270 CAPF कंपनियों के जवान, केंद्र ने फिर बढ़ाई अवधि
उत्तराखंड के नैनीताल, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर, ऋषिकेश, हरिद्वार और चंपावत में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी है। हिमाचल प्रदेश के शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, चंबा और किन्नौर में भी मौसम खराब रह सकता है।
जम्मू-कश्मीर के जम्मू, किश्तवाड़, अनंतनाग, कठुआ, राजौरी और उधमपुर में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
मौसम के इस बदलते मिजाज के बीच लोगों को सलाह दी जाती है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। किसानों को भी अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम करने चाहिए।
Location : New Delhi
Published : 30 October 2026, 7:50 AM IST