बरेली में ऐसा क्या हुआ, जो टोल फ्री को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने किया प्रदर्शन

बरेली के बहेड़ी स्थित मुढ़िया टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने अवैध वसूली, कर्मचारियों की गुंडागर्दी और नियमों के उल्लंघन के आरोप लगाते हुए टोल फ्री करने की मांग उठाई।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 7 May 2026, 7:45 PM IST
google-preferred

Bareilly: बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र में गुरुवार को उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मुढ़िया टोल प्लाजा पहुंच गए। देखते ही देखते टोल प्लाजा नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन का केंद्र बन गया। किसानों ने टोल कर्मचारियों पर अवैध वसूली, अभद्रता और गुंडागर्दी जैसे गंभीर आरोप लगाए। प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बाद में पुलिस अधिकारियों के पहुंचने और समझाने के बाद मामला शांत हुआ।

टोल को बताया नियमों के खिलाफ

धरने का नेतृत्व तराई क्षेत्र बरेली के युवा प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर अनुज सिंह ने किया। प्रदर्शन में करीब 40 से 50 किसान कार्यकर्ता शामिल हुए। किसानों का आरोप था कि मुढ़िया टोल प्लाजा राष्ट्रीय राजमार्ग के नियमों के विपरीत संचालित हो रहा है। उनका कहना था कि यह टोल प्लाजा दोहना टोल प्लाजा से निर्धारित 60 किलोमीटर की दूरी के भीतर स्थित है, इसलिए इसे संचालित नहीं किया जाना चाहिए।

नहीं हुई है शादी तो चले जाओ हरियाणा, भाजपा की ये महिला विधायक करवाएगी खूबसूरत लड़की से शादी

किसान नेताओं ने दावा किया कि इससे पहले भी भारतीय किसान यूनियन भानू इस मुद्दे को लेकर धरना दे चुकी है। उस दौरान जिलाधिकारी स्तर पर हुई जांच में भी टोल संचालन को अवैध माना गया था, लेकिन अब तक प्रशासन ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की।

किसानों ने लगाए गंभीर आरोप

प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आरोप लगाया कि टोल प्लाजा पर किसानों और किसान यूनियन के पदाधिकारियों को बेवजह रोका जाता है और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। उनका कहना था कि जनप्रतिनिधियों की गाड़ियां बिना टोल दिए निकल जाती हैं, जबकि किसानों को परेशान किया जाता है।

एटीएम बदलकर ठगी करने वाले अंतरजनपदीय साइबर गैंग का पर्दाफाश, गोरखपुर के दो शातिर गिरफ्तार

किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि टोल प्लाजा पर स्थानीय कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है, जो नियमों के खिलाफ है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि 30 किलोमीटर की सीमा के भीतर के लोगों की नियुक्ति मान्य नहीं होती, लेकिन यहां नियमों की अनदेखी की जा रही है।

पुलिस के आश्वासन पर खत्म हुआ धरना

धरना प्रदर्शन की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक दिनेश शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसान नेताओं से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। इसके बाद किसानों ने उपजिलाधिकारी बहेड़ी को संबोधित ज्ञापन प्रभारी निरीक्षक को सौंपा।

Location :  Bareilly

Published :  7 May 2026, 7:45 PM IST

Advertisement