हमीरपुर में NH-34 के चौड़ीकरण और डिवाइडर के लिए डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

यूपी के हमीरपुर कानपुर-सागर हाईवे 34 में आए दिन होने वाले हादसों को लेकर सर्वदलीय राजनीतिक दलों और गैर राजनीतिक संगठनों ने आज डीएम कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में आक्रोश तब और गहरा गया जब डीएम ने उनसे मिलने से मना कर दिया

Updated : 21 May 2026, 2:28 PM IST
google-preferred

Hamirpur: यूपी के हमीरपुर कानपुर-सागर हाईवे 34 में आए दिन होने वाले हादसों को लेकर सर्वदलीय राजनीतिक दलों और गैर राजनीतिक संगठनों ने आज डीएम कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में आक्रोश तब और गहरा गया जब डीएम ने उनसे मिलने से मना कर दिया जिसके बाद डीएम कार्यालय के बाहर ही प्रदर्शन शुरू हो गया और नारेबाजी होने लगी, कई घण्टो तक जिलाधिकारी कार्यालय में अपरा तफरी फैली रही और प्रदर्शनकारियों को बैरंग लौटना पड़ा !

प्रदर्शनकारी डीएम को ही ज्ञापन देने में अड़े हुए थे। मौके पर अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी पहुँच गये,गौरतलब है कि कानपुर-सागर हाईवे पर आए दिन होने वाले हादसों में बड़ी संख्या में लोगों की मौतें हो रही हैं। इसके चलते इस हाईवे के चौड़ीकरण और डिवाइडर की मांग को लेकर सभी राजनीतिक संगठनों और गैरराजनीतिक संगठनों ने एक मंच पर जमा होकर आंदोलन शुरू किया है।

कार से आए मौत के सौदागर… यूपी में बीच सड़क तड़तड़ाईं गोलियां, एक की जान गई, दूसरा जिंदगी से जूझ रहा

सैकड़ो लोगो ने कलेक्ट्रेट प्रांगण में किया प्रसर्शन

तीन दिन से लगातार इस मुद्दे को लेकर जिले के सुमेरपुर, इंगोहटा और मौदहा में बैठकें हुई है। और आज सभी दलों और संगठनों ने इस मुद्दे को लेकर डीएम को ज्ञापन देने की तैयारी की थी।,जिसके चलते बड़ी संख्या में सत्ता और विपक्षी दलों से जुड़े लोगों का कलेक्ट्रेट में जमावड़ा हुआ। सभी लोग डीएम से इस मुद्दे पर चर्चा करना चाहते थे लेकिन डीएम ने इन लोगों से व्यक्तिगत तौर पर मिलने से इनकार कर दिया। हालांकि इस दौरान एसडीएम, एडीएम स्तर के अधिकारी बराबर लोगों से मिलकर बात करते रहे लेकिन प्रदर्शनकारी इससे संतुष्ट नहीं थे। इसके चलते प्रदर्शनकारी डीएम कार्यालय के बाहर ही नारेबाजी करते हुए बैठ गए। प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी थीं।

बरेली में ठगी पीड़ितों का हल्लाबोल, भुगतान चेतावनी दिवस पर जोरदार प्रदर्शन

एक साल में 600 से अधिक लोगो की हो चुकी है मौत

प्रदर्शनकारियों की माने तो nh 34 में एक साल में 600 से अधिक लोगो की मौत हो चुकी है,और करीब 1900 लोग घायल हुये है इसके बाद भी आज तक सरकार ने इस रोड में डिवाइडर बनवाने या मार्ग दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आज तक कोई कोशिश नही की ,इसी के चलते मजबूरन लोगो को खुद मोर्चा संभालना पड़ा !!

Location :  Hamirpur

Published :  21 May 2026, 2:28 PM IST

Advertisement