BIG BREAKING: ग्रेटर नोएडा के दीपक नागर हत्याकांड में 6 आरोपी गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में मारी गोली

ग्रेटर नोएडा के दीपक नागर हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हुए और उनके पैर में गोली लगी।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 21 May 2026, 2:15 PM IST
google-preferred

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के चर्चित दीपक नागर हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे 6 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इसमें से 2 बदमाशों के पैर में मुठभेड़ के दौरान गोली लगी है। इन बदमाशों ने बीती रात को ग्रेटर नोएडा के वैदपुरा गांव में दीपक नागर हत्याकांड को अंजाम दिया था।

पुलिस के मुताबिक, ईकोटेक-3 थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि दीपक नागर हत्याकांड में शामिल आरोपी इलाके में घूम रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने डी चौकी क्षेत्र के गोल चक्कर के पास चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान बाइक सवार संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें मुख्य आरोपी जगत और उसका साथी हर्ष घायल हो गए।

दो तमंचे और कारतूस बरामद

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और हत्या में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश भी तेज कर दी गई है।

ग्रेटर नोएडा दीपक नागर हत्याकांड: आश्वासन मिलने पर परिजनों ने शव को सड़क से उठाया, पुलिस ने कहा- तगड़ी कार्रवाई करेंगे

दीपक नागर पर बरसाई थीं गोलियां

गौरतलब है कि वेदपुरा गांव निवासी दीपक नागर की बुधवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दीपक दिल्ली के गाजीपुर स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था और नाइट ड्यूटी के लिए घर से निकला था। आरोपियों ने गांव के बाहर उसे घेरकर अंधाधुंध फायरिंग की थी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

Greater Noida में दीपक नागर की हत्या पर तनाव: आक्रोशित भीड़ ने बंद किया रास्ता, एनकाउंटर की मांग

पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस बाकी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।

Location :  Greater Noida

Published :  21 May 2026, 2:15 PM IST

Advertisement