जेब में सिर्फ 2000 रुपए? लखनऊ के आसपास घूम आएं ये खूबसूरत जगहें

घूमने का मन हर किसी का करता है, लेकिन कई बार बजट की वजह से लोग ट्रिप प्लान नहीं कर पाते। खासकर छात्र और नौकरीपेशा लोग ऐसी जगहों की तलाश में रहते हैं जहां कम खर्च में अच्छा अनुभव मिल सके। अगर आप लखनऊ में रहते हैं और वीकेंड पर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। लखनऊ के आसपास कई ऐसी खूबसूरत जगहें मौजूद हैं जहां सिर्फ 2000 रुपए के अंदर शानदार ट्रिप पूरी की जा सकती है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 21 May 2026, 2:38 PM IST
google-preferred
1 / 5 \"Zoom\"लखनऊ से करीब 90 किलोमीटर दूर स्थित नैमिषारण्य धार्मिक और प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। इसे उत्तर प्रदेश का पवित्र स्थल माना जाता है। यहां चक्रतीर्थ, गोमती नदी और कई प्राचीन मंदिर देखने को मिलते हैं। बस या बाइक से यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। कम बजट में एक दिन की शांत और सुकूनभरी यात्रा के लिए यह जगह बेहतरीन विकल्प है।
2 / 5 \"Zoom\"राम मंदिर बनने के बाद अयोध्या देशभर के श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बन गई है। लखनऊ से ट्रेन और बस के जरिए यहां बेहद कम खर्च में पहुंचा जा सकता है। सरयू घाट की शाम की आरती, मंदिरों की भव्यता और यहां का स्ट्रीट फूड यात्रियों को खास अनुभव देता है। धार्मिक यात्रा के साथ-साथ यहां फोटोग्राफी का भी शानदार मौका मिलता है।
3 / 5 \"Zoom\"अगर आप नेचर और वाइल्डलाइफ के शौकीन हैं, तो दुधवा नेशनल पार्क आपके लिए शानदार विकल्प हो सकता है। यहां हिरण, हाथी और कई दुर्लभ पक्षियों को करीब से देखने का मौका मिलता है। दोस्तों के साथ रोड ट्रिप और जंगल सफारी का रोमांच आपकी यात्रा को यादगार बना सकता है। यहां आसपास सस्ते होटल और गेस्ट हाउस भी आसानी से मिल जाते हैं।
4 / 5 \"Zoom\"कानपुर के पास गंगा किनारे बसा बिठूर कम बजट ट्रिप के लिए काफी लोकप्रिय है। यहां ब्रह्मवर्त घाट, ध्रुव टीला और ऋषि वाल्मीकि आश्रम जैसे धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल मौजूद हैं। माना जाता है कि लव-कुश की जन्मस्थली भी बिठूर ही है। गंगा किनारे बोटिंग और शांत वातावरण इस यात्रा को खास बना देते हैं।
5 / 5 \"Zoom\"उन्नाव जिले में स्थित नवाबगंज बर्ड सेंचुरी, जिसे अब शहीद चंद्रशेखर आजाद पक्षी अभयारण्य कहा जाता है, लखनऊ से करीब 43 किलोमीटर दूर है। यहां 250 से अधिक प्रजातियों के प्रवासी पक्षी देखने को मिलते हैं। हरियाली, झील और पक्षियों की खूबसूरती फोटोग्राफी और पिकनिक के लिए इसे परफेक्ट लो-बजट डेस्टिनेशन बनाती है।

Location :  Lucknow

Published :  21 May 2026, 2:38 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement