गर्मियों की छुट्टियों में बनाएं ट्रिप का प्लान; दिल्ली से महज कुछ घंटे की दूरी पर हैं ये ठंडी जगहें, देखें लिस्ट

दिल्ली-यूपी में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। इस भीषण गर्मी से बचने के लिए आप मसूरी, ऋषिकेश, लद्दाख, स्पीति घाटी और गुलमर्ग जैसी ठंडी व खूबसूरत जगहों पर कम बजट में शानदार ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 21 May 2026, 12:43 PM IST
google-preferred
1 / 5 \"Zoom\"दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूरे उत्तर भारत में इस समय सूरज की तपिश और भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। मैदानी इलाकों के कई शहरों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर चुका है। दोपहर के समय चलने वाली गर्म हवाओं (लू) ने दिन के चैन के साथ-साथ रातों की नींद भी उड़ा दी है। (Img- Internet)
2 / 5 \"Zoom\"ऐसे झुलसाने वाले मौसम में लोग कुछ दिनों के लिए किसी ऐसी जगह की तलाश कर रहे हैं, जहां ठंडी हवाएं, पहाड़ों की असीम खूबसूरती और मानसिक सुकून मिल सके। अगर आप भी अपने परिवार या दोस्तों के साथ इस वीकेंड गर्मी से निजात पाने की सोच रहे हैं, तो कुछ बेहतरीन और बजट-फ्रेंडली डेस्टिनेशंस आपका इंतजार कर रहे हैं। इनमें से कई जगहें तो दिल्ली-एनसीआर से महज कुछ ही घंटों की दूरी पर हैं। (Img- Internet)
3 / 5 \"Zoom\"मसूरी: गर्मियों के मौसम में उत्तराखंड का मसूरी (Queen of Hills) आज भी पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। 'नई दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे' के शुरू होने के बाद अब दिल्ली से मसूरी पहुंचना बेहद आसान हो गया है। लोग मात्र 3.5 से 4 घंटे में यहां पहुंच सकते हैं। यहां का तापमान दिल्ली-यूपी के मुकाबले काफी कम रहता है। यहां आने वाले पर्यटक केंपटी फॉल्स, मॉल रोड और गन हिल पॉइंट जैसी खूबसूरत जगहों पर घूमने का आनंद लेते हैं। शाम के समय चलने वाली ठंडी हवाएं और बादलों से घिरी पहाड़ियां सैलानियों को गर्मी से तुरंत राहत देती हैं। (Img- Internet)
4 / 5 \"Zoom\"ऋषिकेश: ऋषिकेश भले ही पारंपरिक हिल स्टेशन न हो, लेकिन गर्मियों में ठंडे पानी और वादियों का लुत्फ उठाने के लिए यह एक बेहद शानदार जगह मानी जाती है। पवित्र गंगा नदी के किनारे बसे इस शहर में ठंडी हवाओं के साथ-साथ एडवेंचर का भी डबल मज़ा लिया जा सकता है। यहां लोग रिवर राफ्टिंग, क्लिफ जंपिंग, कैंपिंग और शाम को त्रिवेणी घाट पर होने वाली भव्य गंगा आरती का आनंद लेते हैं। (Img- Internet)
5 / 5 \"Zoom\"स्पीति घाटी: हिमाचल प्रदेश में स्थित स्पीति घाटी को 'कोल्ड डिजर्ट' (ठंडा रेगिस्तान) कहा जाता है। यहां के आसमान छूते बर्फ से ढके पहाड़, बेहद शांत वातावरण और बर्फीली हवाएं पर्यटकों को एक बिल्कुल अलग और अनोखा अहसास कराती हैं। स्पीति की यात्रा के दौरान कुंजुम पास और प्राचीन चंद्रताल झील जैसी जगहें इसकी प्राकृतिक खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं। (Img- Internet)

Location :  New Delhi

Published :  21 May 2026, 12:43 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement