हिंदी
पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल एवं डीजल का संकट फोटो सोर्स-डाइनामाइट न्यूज
Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में वैश्विक परिस्थितियों को लेकर इन दिनों देवरिया जनपद के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल एवं डीजल का संकट गहराता जा रहा है। देवरिया जिले के 100 से अधिक पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल उपलब्ध न होने से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही वाहन चालक पेट्रोल पंपों के चक्कर लगाते नजर आ रहे हैं, लेकिन अधिकांश पंपों पर “पेट्रोल समाप्त” का बोर्ड लगा हुआ है।
वाहन चालकों को काफी मशक्कत
पेट्रोल की कमी के चलते बाइक और चार पहिया वाहन चालकों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। कई लोग एक पंप से दूसरे पंप तक भटकते रहे, नजर आ रहे हैं जबकि कुछ को घंटों लंबी कतार में खड़ा रहना पड़ा। पेट्रोल संकट का असर अब सरकारी कार्यों पर भी दिखाई देने लगा है। विभिन्न विभागों के सरकारी वाहन भी तेल के अभाव में खड़े हो रहे हैं, जिससे कर्मचारियों को दफ्तर और फील्ड कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बदायूं में बिजली लाइन टूटी, 6 नलकूप ठप; मक्का-मैंथा की फसल पर संकट
पेट्रोल पंपों पर हालात चिंताजनक
नगर क्षेत्र सहित ग्रामीण इलाकों के पेट्रोल पंपों पर हालात चिंताजनक बने हुए हैं। लोगों का कहना है कि समय रहते पर्याप्त आपूर्ति नहीं हुई तो आने वाले दिनों में समस्या और गंभीर हो सकती है। पेट्रोल की कमी से परिवहन व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है, वहीं दैनिक कार्यों के लिए बाहर निकलने वाले लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। एम्बुलेंस, विद्यालयों के वाहनों एवं गैर सरकारी कार्यालयो जनरेटर से चलने वाले अधिकांश प्राइवेट हॉस्पिटलो में डीजल नहीं मिलने से बत्ती गुल हो गई है वही इस प्रचंड गर्मी में लोगों का जीना दुश्वार हो गया है
जल्द से जल्द पेट्रोल आपूर्ति सुचारु कराने की मांग
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पेट्रोल आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है, ताकि आम जनमानस को राहत मिल सके। वहीं संबंधित विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आपूर्ति बहाल कराने के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।
Location : Deoria
Published : 21 May 2026, 2:54 PM IST
Topics : Deoria petrol pumps Petrol Diesel Crisis UP News