हिंदी
बदायूं में बिजली लाइन टूटी फोटो सोर्स-डाइनामाइट न्यूज
Badaun: उत्तर प्रदेश के बदायूँ में बिजली लाइन टूटने से 6 नलकूप ठप, मक्का-मैथा की फसलें सूखने की कगार पर,ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, दबंगों पर तार खींचने से रोकने का आरोप बदायूँ के कादरचौक ब्लॉक के ग्राम टुगसईया, मजरा मौसमपुर में पिछले डेढ़ महीने से बिजली लाइन खराब होने के कारण किसानों की फसलें बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गई हैं।
चार बिजली के पोल टूटकर गिरे
1 अप्रैल को आई आंधी-तूफान में 11 हजार वोल्ट की लाइन के चार बिजली के पोल टूटकर गिर गए थे, जिसके बाद से छह नलकूप बंद पड़े हैं। ग्रामवासियों तेज सिंह, मोरपाल सिंह, छोटे सिंह, अभिलाख सिंह, श्रीपाल सिंह व नेत्रपाल सिंह ने जिलाधिकारी बदायूँ को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि सिंचाई न हो पाने से खेतों में खड़ी मक्का, मैथा व मूंगफली की फसलें सूख रही हैं।
दबंगों पर आरोप...
किसानों का कहना है कि उन्होंने बिजली घर उपकेन्द्र भूड़ा भदौल के जेई को लिखित में शिकायत देकर लाइन ठीक कराने की मांग की थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। दबंगों पर लगा आरोप... किसानों ने पत्र में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस स्थान से 11 हजार की लाइन आती है, वहां गांव के ही अशोक पुत्र हरिपाल सिंह, अवनीश पुत्र बिजेन्द्र सिंह व शिव सिंह पुत्र बिजेन्द्र सिंह ने दीवार खड़ी कर दी है। ये लोग बिजली के पोल पर तार नहीं खिंचने दे रहे हैं। इसी वजह से विभाग भी लाइन चालू नहीं कर पा रहा है।
भुखमरी की नौबत...
पीड़ित किसानों ने बताया कि सिंचाई के अभाव में फसल पूरी तरह चौपट होने वाली है। "फसल न होने पर हम अपने परिवार का पालन-पोषण कैसे करेंगे?" यह सवाल उन्होंने प्रशासन से पूछा है। छह नलकूप बंद होने से करीब 50 बीघा से अधिक की फसल प्रभावित हो रही है।
डीएम से तत्काल हस्तक्षेप की मांग
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि अवरुद्ध की गई 11 हजार वोल्ट की लाइन को तुरंत चालू कराया जाए और तार खिंचने से रोक रहे लोगों पर कार्रवाई हो। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सिंचाई व्यवस्था बहाल नहीं हुई तो पूरी फसल नष्ट हो जाएगी और उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा।
Location : Budaun
Published : 21 May 2026, 2:19 PM IST
Topics : Badaun Latest News power line UP News