बरेली में ठगी पीड़ितों का हल्लाबोल, भुगतान चेतावनी दिवस पर जोरदार प्रदर्शन

बरेली में ठगी पीड़ितों का हल्लाबोल’, भुगतान चेतावनी दिवस पर सड़कों पर उतरे निवेशक- ‘भुगतान करो या सत्ता छोड़ो’ के लगे नारे ’BUDS Act-2019 लागू करो’ की मांग, PM-CM को सौंपा ज्ञापन।

Updated : 21 May 2026, 2:17 PM IST
google-preferred

Bareilly: बरेली में ठगी पीड़ितों का हल्लाबोल’, भुगतान चेतावनी दिवस पर सड़कों पर उतरे निवेशक- ‘भुगतान करो या सत्ता छोड़ो’ के लगे नारे ’BUDS Act-2019 लागू करो’ की मांग, PM-CM को सौंपा ज्ञापन- 31 जुलाई को संसद घेराव की चेतावनी बरेली में ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार संगठन TPJP के बैनर तले सैकड़ों निवेशकों ने जोरदार प्रदर्शन किया।

जमीन पर कार्रवाई

भुगतान चेतावनी दिवस के मौके पर पीड़ितों ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट के जरिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को खुला ज्ञापन सौंपा। ’ठग बेईमानो भारत छोड़ो’ के नारे गूंजे प्रदर्शन के दौरान ‘भुगतान करो या सत्ता छोड़ो’ और ‘ठग बेईमानो भारत छोड़ो’ के नारे लगाए गए। संगठन ने कहा कि देशभर में लाखों निवेशकों का पैसा फर्जी कंपनियों और सोसायटियों में फंसा है। BUDS Act-2019 में दो से तीन गुना भुगतान का प्रावधान है, लेकिन जमीन पर कार्रवाई नहीं हो रही।

बेटों-बहुओं की प्रताड़ना से टूटीं बुजुर्ग महिलाएं, कहीं घर से निकाला तो कहीं पीटकर दी जान से मारने की धमकी

समाज में अपमान

2023 के आवेदन आज भी लंबित’ ज्ञापन में बताया गया कि यूपी सरकार ने सक्षम अधिकारी और अभिहित न्यायालय नियुक्त कर दिए हैं। इसके बावजूद बरेली समेत कई जिलों में 2023 में जमा भुगतान आवेदन अब तक पेंडिंग हैं। संगठन ने मांग की कि ठगी करने वाली कंपनियों की संपत्ति तुरंत जब्त कर निवेशकों का पैसा लौटाया जाए। ’एजेंट भी हो रहे प्रताड़ित, सुरक्षा दो’ TPJP ने कहा कि निवेश कराने वाले एजेंटों को भी समाज में अपमान झेलना पड़ रहा है। निर्दोष एजेंटों को सुरक्षा, सम्मान, रोजगार और पुनर्वास दिया जाए।

कार से आए मौत के सौदागर… यूपी में बीच सड़क तड़तड़ाईं गोलियां, एक की जान गई, दूसरा जिंदगी से जूझ रहा

 सैकड़ों पीड़ित निवेशक मौजूद

ज्ञापन में भारतीय न्याय संहिता 2023 और BUDS Act-2019 की धाराओं का हवाला देकर दोषियों पर संगठित अपराध के तहत कार्रवाई की मांग की गई। ’31 जुलाई को दिल्ली कूच की चेतावनी’ संगठन ने सरकार को अल्टीमेटम दिया कि अगर समय रहते भुगतान प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो 31 जुलाई 2026 को देशभर के ठगी पीड़ित नई दिल्ली में संसद भवन का घेराव करेंगे। पीड़ितों ने अहिंसक सत्याग्रह आंदोलन की घोषणा की है। प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष, जिला सचिव समेत कई पदाधिकारी और सैकड़ों पीड़ित निवेशक मौजूद रहे।

Location :  Bareilly

Published :  21 May 2026, 2:17 PM IST

Advertisement