बिजली बिल और कटौती पर AAP ने खोला मोर्चा, नोएडा में बड़ा प्रदर्शन
गौतम बुद्ध नगर में स्मार्ट मीटर के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते हुए सरकार पर गलत बिलिंग, बिजली कटौती और प्रीपेड मीटर के जरिए जनता पर आर्थिक बोझ डालने का आरोप लगाया। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर योजना की जांच की मांग उठाई गई।