हिंदी
फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के खागा तहसील परिसर में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में न्याय की गुहार लगाने पहुंचे एक पीड़ित की व्यथा सुनकर हर कोई हैरान रह गया। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के इरादतपुर धंगलपुर गांव निवासी शिव शंकर मौर्य पुत्र मूलचंद मौर्य ने जिलाधिकारी के समक्ष फरियाद दर्ज कराई।
वर्ष 2022 में उसने मकान भी बना...
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित ने बताया कि वर्ष 2012 में उसने खागा थाना क्षेत्र के गणेश दासपुर नौबस्ता रोड पर एक प्लॉट का बैनामा कराया था। इस भूमि पर वर्ष 2022 में उसने मकान भी बना लिया। लेकिन कुछ दबंगों ने, जिनका उस जमीन से कोई संबंध नहीं है, जबरन मकान में ताला तोड़कर कब्जा जमा लिया। पीड़ित के मुताबिक वह अपनी ही संपत्ति से बेदखल कर दिया गया और अब दर-दर भटकने को मजबूर है।
UP Crime: गोरखपुर में विदेश भेजने के नाम पर किया ये बड़ा कांड, मामला जान पकड़ लेंगे माथा
शिकायतें करने के बावजूद उसे कोई राहत
शिव शंकर ने जिलाधिकारी से कहा कि अब तक वह दर्जनों बार न्याय की चौखट पर दस्तक दे चुका है। डीएम, एसपी से लेकर सीओ और थाना स्तर तक शिकायतें करने के बावजूद उसे कोई राहत नहीं मिली। दबंगों का आतंक इस कदर है कि वह खुलेआम कब्जा कर घर पर डटे हुए हैं और पुलिस भी कार्रवाई नहीं कर रही है।
पीड़ित परिवार अब भी न्याय की आस लगाए...
पीड़ित तीसरी बार सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचा और अपनी पीड़ा सुनाते हुए कहा कि यदि प्रशासन ने ठोस कदम नहीं उठाया तो वह अपने परिवार के साथ सड़क पर उतरने को मजबूर होगा। इस मामले में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को गंभीरता से जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं पीड़ित परिवार अब भी न्याय की आस लगाए बैठा है कि प्रशासन उसके मकान से दबंगों का कब्जा हटवाकर उसे उसका हक दिलाएगा।
Location : Fatehpur
Published : 18 August 2025, 6:31 PM IST
Topics : crime news Fatehpur Justice Latest News UP News