‘नीला ड्रम’ केस: बच्ची के साथ कोर्ट पहुंची मुस्कान, 46 मिनट तक चली सुनवाई, जानें आज क्या हुआ?

मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में आरोपी मुस्कान और साहिल को कोर्ट में पेश किया गया। जज ने दोनों से सवाल-जवाब किए। मामले की अगली सुनवाई 28 अप्रैल को होगी, जब फैसला आने की संभावना है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 21 April 2026, 5:49 PM IST
google-preferred

Meerut: यूपी के मेरठ में बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड एक बार फिर सुर्खियों में है। ‘नीला ड्रम’ केस के आरोपियों मुस्कान और साहिल को मंगलवार को भारी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया, जहां जज ने दोनों से सीधे सवाल-जवाब किए। करीब 46 मिनट तक चली इस सुनवाई ने मामले को निर्णायक मोड़ पर ला खड़ा किया है।

भारी सुरक्षा में कोर्ट पहुंचाए गए आरोपी

सबसे पहले साहिल को पुलिस कोर्ट लेकर पहुंची। वह सफेद टोपी और टी-शर्ट में सिर झुकाए पुलिस के बीच चलता नजर आया। इस दौरान कुछ वकीलों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा घेरा बनाए रखा। कुछ देर बाद मुस्कान को भी कोर्ट लाया गया। वह पीले रंग का सूट पहने, चेहरे पर काला मास्क लगाए और गोद में 6 महीने की बच्ची को संभाले नजर आई। पूरे समय पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर रखा था।

कोर्ट में 46 मिनट तक चली सुनवाई

दोनों आरोपी करीब 46 मिनट तक जिला जज की अदालत में रहे। इस दौरान जज ने साहिल से करीब 20 मिनट और मुस्कान से 16 मिनट तक सवाल-जवाब किए। यह प्रक्रिया धारा 313 के तहत की जा रही है, जिसमें अदालत सीधे आरोपियों से घटना को लेकर जवाब मांगती है।

चार साल की लड़ाई के बाद मिला इंसाफ: टोरंटो कोर्ट का बड़ा फैसला, भारतीय छात्र कार्तिक हत्याकांड में दोषी को उम्रकैद

बच्ची के साथ कोर्ट में मौजूद रही मुस्कान

सुनवाई के दौरान मुस्कान अपनी 6 महीने की दुधमुंही बच्ची के साथ कोर्ट में मौजूद रही। साहिल से पूछताछ के समय वह पीछे बैठी रही। बाद में जब उसे जज के सामने बुलाया गया, तब भी बच्ची उसके साथ ही थी।

अगली सुनवाई 28 अप्रैल को

कोर्ट ने इस मामले की अगली तारीख 28 अप्रैल तय की है। माना जा रहा है कि इसी दिन अदालत अपना फैसला सुना सकती है और दोनों आरोपियों को सजा भी हो सकती है।

बलरामपुर में झोलाछाप डॉक्टरों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, अवैध क्लीनिक सील

13 महीने बाद पहली बार दिखी मुस्कान

गौरतलब है कि 18 मार्च 2025 को मुस्कान को पति सौरभ की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद करीब 13 महीने बाद वह पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आई। इस दौरान मृतक सौरभ के परिजन भी कोर्ट पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें अंदर जाने से पहले ही रोक दिया।

केस पहुंचा निर्णायक मोड़ पर

‘नीला ड्रम’ कांड के नाम से चर्चित यह मामला अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। लगातार टल रही सुनवाई के बाद अब कोर्ट में सीधे सवाल-जवाब शुरू हो चुके हैं, जिससे साफ है कि फैसला ज्यादा दूर नहीं है।

Location :  Meerut

Published :  21 April 2026, 5:49 PM IST

Related News

Advertisement