मेरठ सौरभ हत्याकांड में बड़ा अपडेट: जेल में बैठकर मुस्कान और साहिल ने किया ऐसा काम, हर कोई हैरान
ब्रह्मपुरी हत्याकांड में जेल में बंद मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्राइवेट वकील किया गया है। साहिल की दादी जानकी देवी ने वकील नियुक्त किया है, जबकि मुस्कान का केस सरकारी वकील रेखा जैन देख रही हैं। अब 11 नवंबर को कैब ड्राइवर अजब सिंह की गवाही होगी, जिसने हत्या के बाद दोनों को हिमाचल पहुंचाया था।