हिंदी
जनपद में पुलिस ने सोमवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी की घटनाओं का खुलासा किया। पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण किया है। पुलिस ने संगठित गिरोह से जुड़े 5 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का ये सामान बरामद किया।
फतेहपुर में 5 ट्रैक्टर चोर गिरफ्तार
Fatehpur: जनपद में पुलिस ने सोमवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी की घटनाओं का खुलाशा किया। थाना थरियांव पुलिस, इंटेलीजेंस विंग व एसओजी की संयुक्त टीम ने ये बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण किया है। पुलिस ने संगठित गिरोह से जुड़े 5 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 2 ट्रैक्टर, 1 ट्रॉली व 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
फतेहपुर में NH बना स्टंट का अखाड़ा, हाईवे पर लेटकर दौड़ाई बाइक, Video
अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि, दिनांक 29/30 दिसंबर 2025 की रात थाना थरियांव क्षेत्र के ग्राम सराय शहीद खां, बिलंदा बाजार से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी की घटना हुई थी। वहीं, दिनांक 22 दिसंबर 2025 को थाना खागा क्षेत्र के ग्राम उम्मेदपुर टेनी से ट्रैक्टर चोरी किया गया था। दोनों मामलों में संबंधित थानों पर अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही थी।
गिरफ्तार अभियुक्तों से चोरी का सामान बरामद
पतारसी व सुरागरसी के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने 5 जनवरी 2026 को तड़के करीब 3:30 बजे हाईवे के निकट ग्राम हसवा कब्रिस्तान के पास से पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में अभियुक्तों ने खागा क्षेत्र में हुई ट्रैक्टर चोरी की घटना को स्वीकार किया, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर चोरी के ट्रैक्टर व ट्रॉली बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर अभियोग में धाराएं बढ़ाई गई हैं।
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार अभियुक्तों सहित कुल सात लोगों का यह गिरोह बिना नंबर प्लेट की कार से घूमकर ट्रैक्टर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था और चोरी किए गए वाहनों को सस्ते दामों में बेच देता था।
गिरोह के दो आरोपी अनुज उर्फ गौरव सोनी व शैलेन्द्र उर्फ शैलू यादव फिलहाल फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
फतेहपुर रोडवेज बस में हंगामा: 40 रुपये की दवा पर 50 रुपये लेने का आरोप, पढ़ें पूरी खबर
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई पूर्ण कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र पाल सिंह ने आज जानकारी दी है।