हिंदी
लखनऊ जीएसटी टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई (Img: Dynamite News)
Hamirpur: यूपी के हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में करोड़ों रुपये की कथित GST चोरी के मामले में लखनऊ से आई GST टीम ने बड़ी छापेमारी की। लखनऊ से करीब पांच गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे GST अधिकारियों ने किस्मत गुटखा कारोबार से जुड़े ठिकानों पर जांच शुरू की, जिससे स्थानीय व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
किस्मत गुटखा के मालिक अमित कुमार पर करोड़ों रुपये की GST चोरी का आरोप है। अमित कुमार करीब 10 वर्षों से तंबाकू मिश्रित गुटखे का कारोबार कर रहा है। GST टीम द्वारा कारोबार से जुड़े टैक्स रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें - Hamirpur: सड़क किनारे मिला युवक का शव, पत्नी से विवाद और दहेज केस के बीच मौत ने खड़े किए कई सवाल
छापेमारी की कार्रवाई के दौरान GST अधिकारियों ने टैक्स से संबंधित दस्तावेज और रिकॉर्ड खंगालने शुरू किए। टीम कारोबार से जुड़े लेनदेन, टैक्स भुगतान और अन्य अभिलेखों की जांच कर रही है। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद लोगों और व्यापारियों में भी अफरा-तफरी का माहौल रहा। GST टीम की छापेमारी की भनक लगते ही किस्मत गुटखा कारोबारी अमित कुमार मौके से फरार हो गया।
यह भी पढ़ें - Hamirpur: कृष्ण आगे-आगे और शिव की बारात पीछे, सुमेरपुर में 5 लाख श्रद्धालुओं ने देखा अनोखा नजारा
हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी GST विभाग की ओर से नहीं हुई है। टीम द्वारा उपलब्ध रिकॉर्ड और दस्तावेजों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। फिलहाल लखनऊ से आई GST टीम मौदहा में टैक्स संबंधी दस्तावेजों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही कथित GST चोरी की वास्तविक रकम और आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Location : Hamirpur
Published : 18 September 2026, 4:09 PM IST
Topics : GST Raid hamirpur news Maudaha UP News