हिंदी
बदायूं में सनसनीखेज मामला (Img: Dynamite News)
Budaun: सहसवान थाना क्षेत्र के ग्राम अलेहदादपुर धोबई निवासी ओमेन्द्र पुत्र राजवीर सिंह ने अपने भाई ज्ञानचन्द्र (23 वर्ष) की आत्महत्या के मामले में अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) बरेली जोन को दो पृष्ठीय शिकायती प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने अपने बयानों के समर्थन में एक वीडियो क्लिप भी उपलब्ध कराई है, जिसमें वह अपनी आपबीती बता रहा है।
पीड़ित ओमेन्द्र ने बताया कि उसकी पत्नी श्रीमती प्रीति देवी कुछ दिन पहले नाराज होकर मायके चली गई थी। इसी बात को लेकर गांव के ही नरेश, रामबाबू, प्रमोद, रामस्वरूप उर्फ नन्हे, रुम सिंह, तालेवर पुत्रगण ओमप्रकाश व संतू पुत्रगण लालाराम ने उसकी पत्नी के गायब होने का झूठा शक उसके छोटे भाई ज्ञानचन्द्र (23) पर लगाया।
यह भी पढ़ें - Budaun Crime: रात में हुआ पति-पत्नी का विवाद, कुछ देर बाद हत्या; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
पीड़ित का आरोप है कि 20 अगस्त की रात करीब 10 बजे उक्त सभी आरोपी नाजायज असलहा लेकर उसके घर पर चढ़ आए गाली-गलौज की और ज्ञानचन्द्र को जान से मारने की धमकी देकर चले गए। धमकी से डरा-सहमा ज्ञानचन्द्र 20 अगस्त को दोपहर करीब 12:30 बजे शौच के लिए खेत पर गया था। इसी दौरान आरोपी हाथों में हथियार लेकर उसे तलाश कर रहे थे। डर के कारण ज्ञानचन्द्र ने खेत पर बनी झोपड़ी की बुरजी में घुसकर रस्सी से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
इस संबंध में थाना सहसवान पर मु0अ0सं0 0429/2026 दिनांक 25 अगस्त को धारा 108 BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत हुआ था। पीड़ित ने शिकायती पत्र व वीडियो में आरोप लगाया है कि मुकदमा दर्ज होने के 12 दिन बाद भी सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई। आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहे हैं और परिवार को धमका रहे हैं।
यह भी पढ़ें - Budaun: स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर, आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल
पीड़ित ने वीडियो में कथित तौर पर कहा है कि विवेचक द्वारा चालान करने और खर्चा-होगा कहकर उससे 10,000 रुपये की मांग की गई, जिसमें से 4,000 रुपये ले लिए गए। पीड़ित का आरोप है कि दिनांक 21 सितंबर को दो आरोपियों नरेश और तालेवर को पकड़ा गया, लेकिन एक को जेल भेज दिया गया और दूसरे आरोपी तालेवर को मामूली धारा 170/126/135 BNSS में उपजिला मजिस्ट्रेट सहसवान से चालान कर छोड़ दिया गया।
पीड़ित परिवार ने ADG महोदय से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं को आदेशित कर सभी नामजद मुल्जिमानों की तत्काल गिरफ्तारी कराने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
Location : Budaun
Published : 1 October 2026, 11:26 AM IST
Topics : Budaun News crime news Sahaswan UP News UP Police