हिंदी
यूपी में थमा बारिश का शोर (Img- Envato)
New Delhi: उत्तर प्रदेश के लोगों को मौसम के डबल रोल का सामना करना पड़ रहा है। जहाँ एक तरफ कुछ हिस्सों में सुहानी हवाएँ और छिटपुट बारिश राहत दे रही है, वहीं दूसरी तरफ तेज धूप और उमस ने पसीने छुड़ा दिए हैं। हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह शांति तूफान से पहले की है। मानसून की सुस्त पड़ती रफ्तार बहुत जल्द फिर से पूरी ताकत के साथ लौटने वाली है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज 12 अगस्त को प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम और पूर्वी इलाकों में कुछ जगहों पर मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है। सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली और ललितपुर में तेज झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं लखनऊ, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी और कानपुर जैसे बड़े शहरों में दिन में हल्की धूप और उमस के बाद दोपहर बाद आंशिक बदरा छाने की संभावना है।
यूपी में फिर एक्टिव होगा मानसून! 13 अगस्त से शुरू होगा बारिश का दौर, जानिए किन जिलों में खतरा
बारिश की रफ्तार भले ही कम हुई हो, लेकिन मानसूनी हवाओं का जोर खत्म नहीं हुआ है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र (Low-Pressure Area) आकार ले रहा है। इसी मौसमी बदलाव की वजह से उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मानसूनी गतिविधियां तेज होने जा रही हैं।
UP में मानसून ढाएगा तबाही का सितम: 14 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी, तुरंत हो जाएं सतर्क!
यूपी वालों के लिए असली राहत और बारिश का असली दौर 13 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी यूपी तक 14 अगस्त से मूसलाधार बारिश की पूरी उम्मीद है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 13 से 17 अगस्त के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश का सिलसिला फिर से देखने को मिलेगा।
Location : Lucknow
Published : 12 August 2026, 7:52 AM IST
Topics : Monsoon 2026 UP Monsoon UP Weather Weather Updates