हिंदी
पूर्वी यूपी में बादलों का तांडव (Img- Pinterest)
Lucknow: उत्तर प्रदेश में मानसून अब अपने सबसे आक्रामक अंदाज में आ गया है। मौसम विभाग ने आज यानी 19 अगस्त को पूर्वी यूपी के आठ प्रमुख जिलों (जिसमें प्रयागराज, प्रतापगढ़ और सोनभद्र शामिल हैं) में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट घोषित किया है। बादलों की कड़क और तेज हवाओं के बीच इन इलाकों में अगले कुछ घंटे बेहद संवेदनशील माने जा रहे हैं।
बीते 24 घंटों में बादलों ने सबसे ज्यादा तबाही प्रयागराज में मचाई है, जहाँ सीजन की रिकॉर्डतोड़ 192 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। यह पूरे प्रदेश में सबसे अधिक है। इसके अलावा बिजनौर (162 मिमी), संभल (150 मिमी) और सोनभद्र (123 मिमी) में भी मूसलाधार पानी गिरा है। बारिश के इस नए स्पेल ने जलभराव की समस्या बढ़ा दी है, लेकिन उमसभरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत भी दी है।
जहाँ एक तरफ पूर्वी यूपी में नदियाँ और नाले उफान पर हैं, वहीं राजधानी लखनऊ में मानसून थोड़ा 'सॉफ्ट' रुख अपना रहा है। अगले तीन दिनों तक लखनऊ में बारिश की रफ्तार पर ब्रेक रहेगा और केवल हल्की छिटपुट बौछारें ही देखने को मिलेंगी।
मानसून का महा-अलर्ट: 21 राज्यों में 75 KM/h की तूफानी हवाएं और भारी बारिश, जानिए अपने शहर का हाल
हालांकि, तापमान गिरकर 32°C के आसपास आ गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, शनिवार और रविवार को लखनऊ में फिर से झमाझम बारिश की वापसी होगी।
मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह के अनुसार, मानसून की यह सक्रियता केवल आज तक सीमित नहीं है। पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, आगरा, मुरादाबाद और बरेली जैसे जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी है। पूरे प्रदेश में अगले एक हफ्ते तक बादलों की यही 'मजबूत घेराबंदी' बनी रहेगी, जिससे तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा।
Location : Lucknow
Published : 19 August 2026, 7:59 AM IST