UP Election 2027: यूपी की सियासत में बसपा का बड़ा बयान, गठबंधन को लेकर प्रदेशाध्यक्ष ने खोले पत्ते

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। सभी दल अपनी रणनीति बनाने में जुटे हैं, इसी बीच बहुजन समाज पार्टी ने भी अपना चुनावी रुख साफ कर दिया है। उनके इस बयान के बाद यूपी की सियासत में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Raebareli:  यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव(2027) के लिए सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी ने भी अपना चुनावी रुख साफ कर दिया है।

बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि पार्टी किसी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी, बल्कि जनता से गठबंधन कर अपने दम पर चुनावी मैदान में उतरेगी। उनके इस बयान के बाद यूपी की सियासत में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

रायबरेली में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक लेने के लिए पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने समाजसेवी दिनेश श्रीवास्तव के प्रगति पूरम आवास पर मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि बहन मायावती के आदेश पर ग्रामीण क्षेत्रों में सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में जुटे हुए हैं।

जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे कार्यकर्ता

विश्वनाथ पाल ने कहा कि आज रायबरेली में जो हमारे साथी बूथ वाइज गांव-गांव जा रहे हैं और जनता का गठबंधन तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरे साथ पूर्व लोकसभा व राज्यसभा सांसद घनश्याम चन्द्र खरवाल व वरिष्ठ पार्टी बड़े नेता भी मौजूद थे।

समीक्षा के बाद उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में अन्य पार्टियों की क्या तैयारी है इस बारे में वह कुछ नहीं कह सकते लेकिन साल 2007 में उनकी पार्टी ने बिना किसी दल के साथ गठबंधन किये बिना जनता से गठबंधन करके बहुमत की सरकार बनाई थी। इस बार 2027 चुनाव में भी हमारे सभी कार्यकर्ता बड़ी मेहनत से लगे हैं। गांव-गांव जा रहे हैं।

यूपी के चर्चित आदित्य हत्याकांड में सपा नेता आरपी यादव समेत 14 दोषियों को उम्रकैद; 8 साल पहले रायबरेली में हुआ था जघन्य अपराध

जनता से करेंगे गठबंधन

हम दलों का नहीं बल्कि जनता गठबंधन तैयार करेंगे और अपने अकेले दम पर बहुजन समाजवादी पार्टी चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि बहन जी के निर्देश पर हम सभी पदाधिकारी व छोटे-छोटे कार्यकर्ता जुटा हुआ है।

‘टोना-टोटका बंद करो’ कहने पर भड़का तांत्रिक? रायबरेली में अचानक चली गोली, एक शख्स घायल

ये पार्टी नेता रहे मौजूद

इस मौके पर मंडल प्रभारी अशोक गौतम, सुशील कुमार मुन्ना, अनुनेन्द्र कुमार, धर्मेंद्र पासी, जिलाध्यक्ष विजय अम्बेडकर, राकेश गौतम, शिव सागर अग्रहरि, राम किशोर पासी, गंगा सागर सहित अन्य पार्टी नेता मौजूद रहे।

Location :  Raebareli

Published :  19 August 2026, 6:54 AM IST

Advertisement