मिर्ज़ापुर में बाढ़-बारिश का कहर जारी, अदवा नदी के उफान में बहा युवक, तलाश में जुटे ग्रामीण

मिर्जापुर में बाढ़ और बारिश का कहर अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगा है। हलिया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां तेज बहाव वाली अदवा नदी में पैर फिसलने से एक युवक पानी की धार में बह गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 19 August 2026, 6:28 AM IST
google-preferred

Mirzapur: बाढ़ और बारिश का कहर जिले के अंतिम छोर पर स्थित हलिया क्षेत्र में भारी पड़ने लगा है। बाढ़ का कहर लोगों की जान पर आ पड़ा है। हलिया थाना क्षेत्र में एक युवक तेज पानी के बहाव में बह गया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीण युवक की तलाश में जुट गए।

जानकारी के अनुसार सोठिया खुर्द गांव निवासी सुग्रीव का पुत्र धर्मराज उर्फ वीरन (26 ) मंगलवार को सुबह दर्शन-पूजन के लिए कोटारनाथ महादेव मंदिर जा रहा था जहां रास्ते में पुल के समीप पैर फ़िसलने से वह अदवा नदी के तेज बहाव में बह गया।

मौके पर जुटे ग्रामीण

नदी किनारे खड़े ग्रामीणों गौरी शंकर गिरी व छोटकू कोल सहित कई लोग उसे नदी में बहते देख शोर गुल मचाया, लेकिन अदवा नदी के पुल से गुजरते समय तेज बहाव के बीच उसका पैर फिसल गया और वह नदी की तेज धारा में बह गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

नदी में बहे युवक की फाइल फोटो

युवक का कहीं अता पता नहीं

गांव निवासी सुशील सिंह ने बताया कि युवक के नदी में बहने की सूचना तत्काल 112 पुलिस को दी गई। इसके बाद ग्रामीणों ने नदी में 10 किमी दूर बरौधा तक खोजबीन की, लेकिन देर शाम तक तलाश के बावजूद युवक का कोई पता नहीं चल सका। घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

मिर्जापुर में सड़क हादसे की खौफनाक तस्वीर, एक झटके में उजड़ गए दो परिवार, परिजनों में मचा कोहराम

तेज बहाव के कारण तलाश अभियान कठिन

धर्मराज के नदी में बहने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। देर शाम तक ग्रामीण नदी के आसपास लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए रहे हैं। अदवा नदी में तेज बहाव होने के कारण तलाश अभियान में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Video: बिना अलर्ट छोड़ा पानी? मिर्जापुर में घरों और बैंक तक घुसा पानी, जानिए ग्राउंड जीरो के हालात

तलाश में जुटी पुलिस

इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिली है पुलिस तलाश में जुटी है। युवक की खोज में परिजनों का जहां बुराहाल रहा है, वहीं युवक के बाढ़ के पानी में बह जाने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Location :  Mirzapur

Published :  19 August 2026, 6:25 AM IST

Related News

Advertisement