संभल जाएं! उत्तर प्रदेश के इन इलाकों में अगले 48 घंटों तक होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी जारी

उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम के चलते 47 जिलों में भारी बारिश और 56 जिलों में वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। लखनऊ में इस सीजन की रिकॉर्ड बारिश दर्ज हुई है।

Updated : 17 August 2026, 8:35 AM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए वेदर सिस्टम के प्रभाव से राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। रविवार को प्रदेश के 35 से अधिक जिलों में तेज से लेकर भारी बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई है और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।

लखनऊ में टूटा रिकॉर्ड, कई जिलों में भारी वर्षा

रविवार को भोर से ही लखनऊ, कानपुर, रायबरेली, झांसी, इटावा, फतेहपुर और बांदा समेत कई जिलों में मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया। राजधानी लखनऊ में इस सीजन की एक दिन में सबसे अधिक 100 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जिसने इस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं, लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र में सबसे अधिक 192.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा महमूदाबाद में 144 मिमी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के राठ क्षेत्र में 158 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की गई।

UP Weather 15 August: यूपी के 20 जिलों में स्वतंत्रता दिवस पर झमाझम बारिश, IMD का येलो अलर्ट जारी

47 जिलों में भारी से अत्यधिक बारिश की चेतावनी

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, मानसून की सक्रियता के चलते अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। आज (17 अगस्त) उत्तर प्रदेश के करीब 47 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने अंबेडकर नगर, अयोध्या, बदायूं, बहराइच, बाराबंकी, बरेली, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, हरदोई, जौनपुर, कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रामपुर, संभल, शाहजहांपुर, सीतापुर, श्रावस्ती, सुलतानपुर और वाराणसी समेत कई अन्य इलाकों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।

UP Weather Update: बस दो दिन और जमकर बरसेंगे बादल, 2 अगस्त से यूपी में कमजोर पड़ जाएगी मानसून की चाल

56 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका

भारी बारिश के साथ-साथ बादलों की गरज और बिजली गिरने (वज्रपात) का भी खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने प्रदेश के लगभग 56 जिलों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात की आशंका जताई है।

प्रशासन ने इस दौरान नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर खराब मौसम के समय खुले खेतों, पेड़ों के नीचे या कमजोर छप्परों के पास खड़े होने से बचने की अपील की गई है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। लगातार हो रही इस बारिश से एक तरफ जहां धान की फसल को फायदा पहुंचा है, वहीं निचले इलाकों में जलभराव की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है।

Location :  Lucknow

Published :  17 August 2026, 8:35 AM IST

Related News

Advertisement